•   Monday, 15 Jun, 2026
Varanasi Ramnagar police arrested the accused for molesting a minor and mentally harassing her by pr

वाराणसी थाना रामनगर पुलिस द्वारा नाबालिक से छेड़छाड़ व शादी का दबाव बनाते हुए मानसिक रूप से परेशान करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना रामनगर पुलिस द्वारा नाबालिक से छेड़छाड़ व शादी का दबाव बनाते हुए मानसिक रूप से परेशान करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक रामनगर के कुशल नेतृत्व में दिनांक 14.06.2026 को रामनगर पुलिस द्वारा पीड़िता की माता की तहरीर पर पीडिता से छेड़छाड़ करने व शादी का दबाब बनाते हुए मानसिक रुप से परेशान करने वाले अभियुक्त शिवम् विश्वकर्मा पुत्र संतोष विश्वकर्मा निवासी रमईपुर पिंडरा थाना फूलपुर वाराणसी उम्र 22 वर्ष के विरुद्ध उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए आरोपी उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटनाक्रम का विवरण दिनांक 13.06.2026 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना रामनगर पर प्रस्तुत लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-0157/2026 धारा- 75,78,351 (2) बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर नामजद आरोपी की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु थाना रामनगर से टीम गठित करते हुए रवाना किया गया। 
तलाश के क्रम में आरोपी शिवम् विश्वकर्मा पुत्र संतोष विश्वकर्मा निवासी रमईपुर पिंडरा थाना फूलपुर वाराणसी उम्र 22 वर्ष को ग्राम भीटी, थाना क्षेत्र रामनगर से गिरफ्तार किया गया। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पंजीकृत अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0-0157/2026 धारा- 75,78,351 (2) बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान- दिनांक 14.06.2026, स्थान- ग्राम भीटी, रामनगर, वाराणसी।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- शिवम् विश्वकर्मा पुत्र संतोष विश्वकर्मा निवासी रमईपुर पिंडरा थाना फूलपुर वाराणसी उम्र 22 वर्ष ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण -

1. प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र, थाना रामनगर, कमि० वाराणसी।

2. उ0नि0 आदित्य कुमार राय, चौकी प्रभारी भीटी, थाना रामनगर कमि० वाराणसी ।

3. का0 अजित यादव, थाना रामनगर कमि० वाराणसी।

4. का0 विपिन कुमार, थाना रामनगर, कमि० वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल 
पुलिस उपायुक्त 
काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)