•   Wednesday, 23 Sep, 2026
Varanasi Rajatalab police arrested Vishal Gupta alias Golu alias Garamgodam the accused who came to light in the case of robbery and murderous attack.

वाराणसी थाना राजातालाब पुलिस द्वारा लूट एवं जानलेवा हमले के मामले में प्रकाश में आए अभियुक्त विशाल गुप्ता उर्फ गोलू उर्फ गरमगोदाम गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना राजातालाब पुलिस द्वारा लूट एवं जानलेवा हमले के मामले में प्रकाश में आए अभियुक्त विशाल गुप्ता उर्फ गोलू उर्फ गरमगोदाम गिरफ्तार

वाराणसी थाना राजातालाब पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र, गश्त, भ्रमण, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मु0अ0सं0 0084/2025, धारा 309(6)/115(2)/352/317(2)/117(2) बी0एन0एस0 से संबंधित वांछित अभियुक्त विशाल गुप्ता उर्फ गोलू उर्फ गरमगोदाम को रानीबाजार जमुआ रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

घटना का विवरण :

उल्लेखनीय है कि दिनांक 28.04.2025 को ग्राम महावन के पास मोटरसाइकिल से घर लौट रहे रमेश कुमार सिंह को अभियुक्त विशाल गुप्ता उर्फ गोलू, राहुल सिंह उर्फ विशाल, विकास सिंह एवं अन्य द्वारा रोककर लोहे की रॉड व डंडे से जानलेवा हमला किया गया था। हमले में रमेश कुमार सिंह के सिर एवं शरीर पर गंभीर चोटें आई थीं। अभियुक्तगण द्वारा उनके पास से दो मोबाइल फोन एवं करीब 50,000 रुपये नकद लूटकर फरार हो गए थे। उक्त घटना के संबंध में थाना राजातालाब पर मु0अ0सं0 0084/2025 पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही थी।

विवेचना के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्त विशाल गुप्ता उर्फ गोलू उर्फ गरमगोदाम को आज दिनांक 22.09.2026 को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :
विशाल गुप्ता उर्फ गोलू उर्फ गरमगोदाम पुत्र अनिल गुप्ता उर्फ नखडू, निवासी एस-8/339 ए-1, खजुरी हुकुलगंज, थाना लालपुर पाण्डेयपुर, कमिश्नरेट वाराणसी, उम्र करीब 27 वर्ष।

पंजीकृत अभियोग :
मु0अ0सं0 0084/2025, धारा 309(6)/115(2)/352/317(2)/117(2) बी0एन0एस0, थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी।

अपराधिक इतिहास :
मु0अ0सं0 0847/2016 धारा 354/506 भादवि, थाना कैण्ट, वाराणसी।
मु0अ0सं0 1025/2016 धारा 307/504 भादवि, थाना कैण्ट, वाराणसी।
मु0अ0सं0 1070/2016 धारा 3/25 आयुध अधिनियम, थाना कैण्ट, वाराणसी।
मु0अ0सं0 0732/2019 धारा 323/504/506 भादवि, थाना सारनाथ, वाराणसी।
मु0अ0सं0 0276/2020 धारा 147/148/149/307/504 भादवि, थाना सारनाथ, वाराणसी।
मु0अ0सं0 0333/2020 धारा 3/25 आयुध अधिनियम, थाना सारनाथ, वाराणसी।
मु0अ0सं0 0142/2026 धारा 115(2)/324(4)/351(3)/352 बी0एन0एस0, थाना शिवपुर, वाराणसी।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :

उ0नि0 अंकुर, थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी।
उ0नि0 चन्दन, थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी।
उ0नि0 गणेश कुमार पटेल, थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी।
का0 रोहित कुमार वर्मा, थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी।
का0 देवानन्द, थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी।
रि0का0 आलोक सिंह, थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी।
रि0आ0 मोनू कुमार, थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी।
मु0आ0 संतोष कुमार पासवान, सर्विलांस टीम वाराणसी।
का0 मनीष कुमार, सर्विलांस टीम वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त
गोमती ज़ोन, कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- प्रदीप पाठक..वाराणसी
Comment As:

Comment (0)