•   Sunday, 07 Jun, 2026
Varanasi Police Station Sarnath arrested one accused in connection with the case of fatal attack and

वाराणसी थाना सारनाथ प्लिस द्वारा प्राणघातक हमला कर गम्भीर रुप से घायल करने आदि के मामलें से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना सारनाथ प्लिस द्वारा प्राणघातक हमला कर गम्भीर रुप से घायल करने आदि के मामलें से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा गुमशुदा/अपहृता की बरामदगी तथा वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण मे व सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व मे थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 0296/2026 धारा-115(2), 352, 351(3), 333, 109(1) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित 01 नफर नामजद अभियुक्त मुकेश भारती पुत्र निरंजन प्रसाद निवासी दामोदरपुर थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी को दिनांक 05.06.2026 को समय 22.30 बजे थाना सारनाथ परिसर से गिरफ्तार किया गया। 
उक्त के संबंध में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण-

दिनांक 04.06.2026 को वादी मुकदमा द्वारा थाना सारनाथ पर, प्रतिवादीगण द्वारा वादी व वादी के परिजन को मारना पीटना गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी देना व वादी के भाई पर प्राणघातक हमला कर गम्भीर रुप से घायल कर देने के सम्बन्ध मे प्रार्थना पत्र दिया गया। 
जिसके आधार पर थाना सारनाथ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ०नि० विश्वेन्द्र कुमार द्वारा सम्पादित की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

1. मुकेश भारती पुत्र निरंजन प्रसाद निवासी दामोदरपुर थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 26 वर्ष।

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-

थाना सारनाथ परिसर से, दिनांक 05.06.2026 को समय करीब 22.30 बजे ।

आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0 0296/2026 धारा-115(2), 352, 351(3), 333, 109(1) बी0एन0एस० थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

2. उ0नि0 विश्वेन्द्र कुमार थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

3. हे0का0 ओंकार नाथ थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..
Comment As:

Comment (0)