वाराणसी थाना रोहनियां पुलिस द्वारा चोरी के मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से पीली व सफेद धातु के आभूषण बरामद
वाराणसी थाना रोहनियां पुलिस द्वारा चोरी के मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से पीली व सफेद धातु के आभूषण बरामद
पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, चोरी/लूट/छिनैती की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां के नेतृत्व में थाना रोहनियां पुलिस द्वारा "आपरेशन चक्रव्यूह" के तहत इलेक्ट्रानिक साक्ष्य एवं मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 0226/2026 धारा-305 (A), 317 (2) बी0एन0एस0 थाना रोहनियां कमि० वाराणसी का 05 घण्टे के भीतर सफल अनावरण करते हुए 01 नफर अभियुक्त विकास साहनी पुत्र राजाराम साहनी निवासी नई बस्ती टिकरी थाना चितईपुर कमि० वाराणसी उम्र करीब 19 वर्ष को दिनांक 14.07.2026 को समय करीब 04.40 बजे, वीएनएस गेट के पास सर्विस लेन अखरी बाईपास थाना रोहनियां से गिरफ्तार किया गया। उक्त मुकदमे के सबंध में थाना रोहनियां पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है
घटना का विवरण-
दिनांक 13.07.2026 को वादी मुकदमा अजय कुमार पटेल द्वारा थाना रोहनियां पर, अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी के घर मे रखी अलमारी का ताला तोड़ कर गहने व पैसे चोरी कर लेने के सम्बन्ध मे प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया जिसके आधार पर थाना रोहनियां पर मु0अ0सं0 0226/2026 धारा-305 (A) बी0एन0एस0 पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार द्वारा संपादित की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
विकास साहनी पुत्र राजाराम साहनी निवासी नई बस्ती टिकरी थाना चितईपुर कमि० वाराणसी उम्र करीब 19 वर्ष ।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-
दिनांक 14.07.2026 को समय करीब 04.40 बजे, वीएनएस गेट के पास सर्विस लेन अखरी बाईपास थाना रोहनियां से।
बरामदगी का विवरण-
एक अदद करधनी सफेद धातु, एक जोडी हथफूल सफेद धातु, एक जोडी पायल सफेद धातु, एक जोडी कनफूल पीली धातु, एक जोडी नथिया पीली धातु, एक अदद मंगलसूत्र पीली धातु, एक जोडी बच्चे की हाँय पीली धातु, एक अदद माँगटीका पीली धातु, एक अदद चेन सफेद धातु, एक जोडी कान की बाली पीली धातु तथा 40 रूपये नकद बरामद।
आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 0226/2026 धारा-305 (A), 317 (2) बी0एन0एस0 थाना रोहनियां कमि० वाराणसी।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पलिस टीम का विवरण-
1. प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह थाना रोहनियां कमि० वाराणसी।
2. उ0नि0 धर्मेन्द्र राजपूत थाना रोहनियां कमि० वाराणसी।
3. हे0का0 रामेश्वर यादव थाना रोहनियां कमि० वाराणसी।
4. का0 दुर्गा यादव थाना रोहनियां कमि० वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन द्वारा भगवान जगन्नाथ रथयात्रा मेला-2026 के सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण आयोजन के दृष्टिगत मेला प्रबंधन समिति के साथ गोष्ठी कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
रथयात्रा मेला सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का व्यापक स्थलीय निरीक्षण