•   Monday, 12 Oct, 2026
Varanasi Police Commissioner Mohit Agarwal takes major action against banned manjha files FIR against those selling buying and flying it; culprits will not be spared.

प्रतिबंधित मांझे पर वाराणसी पुलिस का बड़ा एक्शन—बेचने, खरीदने और उड़ाने वालों पर FIR, नहीं बख्शे जाएंगे दोषी- पुलिस आयुक्त

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कैम्प कार्यालय में राजपत्रित अधिकारियों संग गोष्ठी कर प्रतिबंधित मांझे, मिशन शक्ति, MLC निर्वाचन एवं एयर शो की तैयारियों की समीक्षा

प्रतिबंधित मांझे पर वाराणसी पुलिस का बड़ा एक्शन—बेचने, खरीदने और उड़ाने वालों पर FIR, नहीं बख्शे जाएंगे दोषी — पुलिस आयुक्त 

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा कैम्प कार्यालय में राजपत्रित अधिकारियों के साथ चाइनीज मांझा बिक्री, आगामी मिशन शक्ति अभियान, वाराणसी खण्ड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन-2026 तथा एयर शो एवं यातायात व्यवस्था के संबंध में विस्तृत समीक्षा गोष्ठी की गयी। इस दौरान तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रभावी एवं समन्वित कार्यवाही के निर्देश दिए गए। गोष्ठी में निम्न निर्देश दिए गए—

प्रतिबंधित मांझे पर शख्त निर्देश

प्रतिबंधित मांझे की बिक्री एवं उपयोग पर पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रतिबंधित मांझा बेचने, खरीदने अथवा उसका उपयोग कर पतंग उड़ाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जाए। ऐसे मामलों में तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

मिशन शक्ति अभियान 6.0 

मिशन शक्ति 6.0 के तहत नवरात्रि के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रमुख धार्मिक स्थलों, पूजा पण्डालों, मेलों एवं सार्वजनिक स्थानों पर महिला पुलिस बल की प्रभावी तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

महिला चौपाल, जागरूकता कार्यक्रम एवं जनसंवाद के माध्यम से महिलाओं तथा बालिकाओं को महिला सुरक्षा हेल्पलाइन, मिशन शक्ति केन्द्रों, शासन की कल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी देने तथा अधिक से अधिक महिलाओं को इनसे जोड़ने के निर्देश दिए गए।

मिशन शक्ति 6.0 के निर्धारित कार्यक्रमों को संबंधित विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं स्थानीय स्तर के कार्मिकों के समन्वय से प्रभावी रूप से संचालित करने, बाल विवाह एवं अन्य कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाने तथा प्रत्येक थाना क्षेत्र में महिला सुरक्षा को लेकर संवेदनशील एवं सक्रिय पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।।

विधान परिषद निर्वाचन-2026

वाराणसी खण्ड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत मतदान केन्द्रों एवं मतदेय स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था, जोन/सेक्टरवार पुलिस बल की तैनाती तथा FST/VST की सक्रियता की समीक्षा की गयी। जनपद में कुल 21 मतदान केन्द्र एवं 102 मतदेय स्थल चिन्हित हैं।

निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु संवेदनशील स्थानों पर सतर्क निगरानी, प्रभावी चेकिंग, निरंतर भ्रमण तथा किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

समस्त राजपत्रित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का पर्यवेक्षण करने तथा निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए।

एयर शो एवं ट्रैफिक व्यवस्था

आगामी एयर शो एवं वीवीआईपी आगमन के दृष्टिगत सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करते हुए रूट, पार्किंग, होल्डिंग एरिया, बैरियरिंग, डायवर्जन एवं वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था को समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। एयर शो 22, 24 एवं 25 अक्टूबर को प्रस्तावित है।

एयर शो के दौरान भीड़ प्रबंधन के लिए घाटों पर प्रवेश-निकास की पृथक व्यवस्था, डबल बैरियरिंग, वॉच टावर, CCTV/PA सिस्टम, खोया-पाया केन्द्र तथा पार्किंग एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में आवश्यक जनसुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने हेतु प्लान-ए, प्लान-बी एवं प्लान-सी के अनुसार डायवर्जन लागू करने, भारी वाहनों एवं आवश्यकतानुसार अन्य वाहनों के प्रवेश को नियंत्रित करने तथा रिंग रोड/एनएच-19 के माध्यम से यातायात संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 

आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया हेतु अस्पतालों तक ग्रीन कॉरिडोर, होल्डिंग एरिया तथा जल पुलिस, NDRF एवं SDRF की तैनाती जैसी व्यवस्थाओं को प्रभावी रूप से सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल ने कैम्प कार्यालय में राजपत्रित अधिकारियों के साथ आगामी मिशन शक्ति 6.0, वाराणसी खण्ड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन-2026, एयर शो एवं यातायात व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। प्रतिबंधित मांझे की बिक्री, खरीद एवं उपयोग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर दोषियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर कठोर विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन को प्राथमिकता देते हुए धार्मिक स्थलों, पूजा पण्डालों एवं सार्वजनिक स्थानों पर महिला पुलिस की प्रभावी तैनाती, महिला चौपाल एवं जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने को कहा। निर्वाचन के दृष्टिगत 21 मतदान केन्द्रों एवं 102 मतदेय स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, जोन/सेक्टरवार पुलिस बल, सतर्क निगरानी एवं प्रभावी चेकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आगामी 22, 24 एवं 25 अक्टूबर के एयर शो के दृष्टिगत रूट, पार्किंग, बैरियरिंग, डायवर्जन, CCTV, PA सिस्टम एवं भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने तथा प्लान-ए, बी एवं सी के अनुसार यातायात संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल, पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन श्रीमती नीतू, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं अपराध विनीत भट्नागर सहित सम्बन्धित राजपत्रित अधिकारीगण उपस्थित रहे ।

सोशल मीडिया सेल

पुलिस आयुक्त,

वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)