•   Wednesday, 25 Mar, 2026
Varanasi Chitaipur police station arrested one kidnapper kidnapped girl recovered safely.

वाराणसी थाना चितईपुर पुलिस द्वारा अपहरण करने वाला 1 अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना चितईपुर पुलिस द्वारा अपहरण करने वाला 1 अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक थाना चितईपुर के कुशल नेतृत्व में, थाना चितईपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 22.03.2026 को थाना चितईपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-072/2026 धारा 115 (2)/352/351(3)/87 बीएनएस थाना चितईपुर कमि० वाराणसी से सम्बन्धित अभियुक्त रितेश शर्मा पुत्र स्व० राजेश शर्मा निवासी नेवादा सुन्दरपुर थाना चितईपुर कमि० वाराणसी उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार कर अपहृता को अखरी बाइपास से सकुशल बरामद किया गया।

घटना का विवरण- थाना चितईपुर पर वादी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 22/03/2026 को रितेश शर्मा

अपने साथियों रवि, निहाल एवं शुभम पटेल के साथ वादी के घर आया। वादी के अनुसार, रितेश शर्मा का उसकी बहन से पूर्व से प्रेम संबंध है। उक्त बात को लेकर रितेश शर्मा द्वारा वादी एवं उसकी माता के साथ गाली-गलौज की गई तथा विरोध करने पर अपने साथियों के साथ मारपीट की गई। साथ ही, रितेश शर्मा द्वारा वादी की बहन को अपने साथ लेकर चला गया। थाना चितईपुर पुलिस द्वारा उक्त मुकदमे में नामित अभियुक्त रितेश शर्मा पुत्र स्व० राजेश शर्मा निवासी नेवादा सुन्दरपुर थाना चितईपुर, वाराणसी उम्र 19 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर अखरी बाईपास के पास से गिरफ्तार कर, अपहृता को बरामद किया गया।

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान दिनांक 23.03.2026 को, स्थान- अखरी बाइपास वाराणसी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण- रितेश शर्मा पुत्र स्व० राजेश शर्मा निवासी नेवादा सुन्दरपुर थाना चितईपुर, वाराणसी उम्र 19 वर्ष ।

बरामदगी का विवरण - 01 अपहृता बरामद।

पंजीकृत अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0-072/2026 धारा 115 (2)/352/351(3)/87 बी0एन०एस० थाना चितईपुर कमि० वाराणसी।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण -

1. प्र0नि0 राकेश कुमार गौतम थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

2. उ0नि0 राम स्वरुप सिंह थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

3. उ0नि0 नियति जायसवाल थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन

कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)