वाराणसी थाना चितईपुर पुलिस द्वारा जुआ खेलते 3 अभियुक्तगण गिरफ्तार, नकदी व ताश बरामद
वाराणसी थाना चितईपुर पुलिस द्वारा जुआ खेलते 3 अभियुक्तगण गिरफ्तार, नकदी व ताश बरामद
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम तथा चोरी लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक चितईपुर के नेतृत्व में थाना चितईपुर पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर दिनांक 04.04.2026 को समय करीब 23.00 बजे थानाक्षेत्र चितईपुर अंतर्गत द न्यू आईडियल इंग्लिश स्टार स्कूल के आगे खाली मैदान सुसुवाही में दबिश दी गई,
जहाँ कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों के माध्यम से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते पाए गए। मौके से कुल 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
मौके से ताश के 52 पत्ते व जुआ की धनराशि ₹ 5500/- रूपये बरामद। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना चितईपुर पर मु0अ0सं0-0083/2026, धारा- 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
बरामदगी का विवरण:-
1. ताश के 52 पत्ते
2. जुआ की धनराशि ₹ 5500/- रूपये
पंजीकृत मुकदमाः- मु0अ0सं0-0083/2026, धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1. श्याम सुंदर पाल पुत्र स्व० सहती पाल नि० ग्राम अखरी थाना रोहनिया वाराणसी उम्र करीब 48 वर्ष ।
2. रिंकू राय पुत्र स्व० लाल बहादुर नि० ग्राम अखरी थाना रोहनिया वाराणसी उम्र करीब 38 वर्ष।
3. बृजेश कुमार पुत्र इलाका प्रसाद नि० ग्राम अखरी बाईपास थाना रोहनिया वाराणसी उम्र करीब 30 वर्ष ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण -
1. प्र०नि० राकेश कुमार गौतम थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 विवेक शुक्ला थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
3. उ0नि0 विजय शंकर सिंह थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
4. हे0का0 अब्दुल्ला खान थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
5. का0 कमल किशोर थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
6. का0 शेष नारायण थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
7. का0 जितेन्द्र शर्मा थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी ।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा कंपनी के नाम पर धोखाधड़ी कर पैसा हड़पने के मामले में वांछित अभियुक्त सुरेन्द्र जायसवाल गिरफ्तार