वाराणसी थाना आदमपुर पुलिस द्वारा अपहरण के बाद व्यक्ति की हत्या करने वाले मामले से संबंधित 25-25 हजार रुपये के इनामियां 2 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी थाना आदमपुर पुलिस द्वारा अपहरण के बाद व्यक्ति की हत्या करने वाले मामले से संबंधित 25-25 हजार रुपये के इनामियां 2 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त जोन काशी के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक थाना आदमपुर के कुशल नेतृत्व में थाना आदमपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0- 032/2026 धारा 140 (1) बीएनएस बढ़ोत्तरी धारा 103(1) व 238 बीएनएस से संबंधित 25-25 हजार रुपये के इनामियां 02 वांछित अभियुक्तगण 01. रवि कुमार गुप्ता पुत्र गोपाल गुप्ता निवासी ए 34/73-4 तेलियाना जलालीपुरा थाना आदमपुर जनपद वाराणसी उम्र-32 वर्ष व 2. राहुल विश्वकर्मा पुत्र राम चन्दर विश्वकर्मा निवासी ए 34/2 तेलियाना जलालीपुरा थाना आदमपुर जनपद वाराणसी, स्थाई पता डोमरी पड़ाव रतनपुर दुर्गा माता मंदिर थाना रामनगर जनपद वाराणसी उम्र 26 वर्ष, को बसंता कालेज यूनियन बैंक से करीब 50 मीटर आगे से दिनांक 17.02.2026 को गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरणः- आवेदिका द्वारा उनके पुत्र को पुत्र के दोस्तों द्वारा अपहरण कर हत्या कर देने के सम्बन्ध में दिए गए लिखित प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना आदमपुर में मु0अ0सं0- 032/2026 धारा 140 (1) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त प्रकरण में दिनांक- 10/02/2026 को थाना आदमपुर पुलिस टीम द्वारा 03 अभियुक्तगण की गिरफ्तारी की गई थी उक्त प्रकरण से संबंधित 25-25 हजार रुपये के इनामियां 02 वांछित अभियुक्तगण 01. रवि कुमार गुप्ता पुत्र गोपाल गुप्ता निवासी ए 34/73-4 तेलियाना जलालीपुरा थाना आदमपुर जनपद वाराणसी उम्र-32 वर्ष व 2. राहुल विश्वकर्मा पुत्र राम चन्दर विश्वकर्मा निवासी ए 34/2 तेलियाना जलालीपुरा थाना आदमपुर जनपद वाराणसी, स्थाई पता डोमरी पडाव रतनपुर दुर्गा माता मंदिर थाना रामनगर जनपद वाराणसी उम्र-26 वर्ष को मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक- 17/02/2026 को थाना आदमपुर पुलिस टीम द्वारा बसंता कालेज यूनियन बैंक से करीब 50 मीटर आगे से गिरफ्तार किया गया।
विवरण पूछताछ - अभियुक्तगण सामूहिक पूछताछ पर बता रहे है कि दिनांक 29/01/2026 को हम दोनो लोगो तथा शनि सोनकर व अन्य दोस्तों के साथ मिलकर जलालीपुरा मे पनारू पान वाले की दुकान के समाने सडक पर आटो लगाकर शराब पी रहे थे। तभी साडी की कमीशन को लेकर हम लोगो का सनी सोनकर से झगडा होने लगा। सनी सोनकर हम लोगो को गाली देने लगा। तभी हम लोगो ने मिलकर सनी सोनकर के साथ मारपीट की थी।
मार-पीट मे सनी सोनकर के सिर में ईट लग गया था। जिससे उसका सिर फट गया था और वह जमीन पर बेहोश हो गया तथा उसकी मृत्यु हो गयी जिसको हम लोग आटो मे लादकर रामनगर टेंगरा मोड होते हुये विश्वसुन्दरी पुल ले गये थे तथा विश्वसुन्दरी पुल के बीच से उसको उठाकर गंगा नदी में फेंक दिया था।
सम्बन्धित अभियोग का विवरणः मु0अ0स0-032/2026 धारा 140 (1), बीएनएस व धारा बढ़ोत्तरी 103(1),
238 बीएनएस थाना आदमपुर कमि० वाराणसी।
अभियुक्तगण का विवरणः -
1. रवि कुमार गुप्ता पुत्र गोपाल गुप्ता निवासी ए 34/73-4 तेलियाना जलालीपुरा थाना आदमपुर जनपद वाराणसी
उम्र-32 वर्ष
2. राहुल विश्वकर्मा पुत्र राम चन्दर विश्वकर्मा निवासी ए 34/2 तेलियाना जलालीपुरा थाना आदमपुर जनपद वाराणसी स्थाई पता डोमरी पडाव रतनपुर दुर्गा माता मंदिर थाना रामनगर जनपद वाराणसी उम्र-26 वर्ष।
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान दिनांक 17.02.2026 को, स्थान- बसंता कालेज यूनियन बैंक से करीब 50 मीटर
आगे थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीम का विवरणः -
1. विमल कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना आदमपुर कमिश्ररेट वाराणसी।
2. उप निरीक्षक सौरभ सिंह चौकी प्रभारी हनुमान फाटक, थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
3. उ०नि० अजय कुमार चौकी प्रभारी तेलियानाला, थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
4. उ०नि० चंदन कुमार चौकी प्रभारी नमोघाट, थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
5. उ०नि० अखिलेश यादव, धाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
6. उ०नि० अखिल सिंह, थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
7. आरक्षी वीरसेन सिंह थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
8. आरक्षी शिवाजी सिंह थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
9. आरक्षी चालक अजय विक्रम सिंह थाना आदमपुर कमिश्ररेट वाराणसी।
10. का0 अश्वनी सिंह सर्विलास सेल कमिश्ररेट वाराणसी।
11. का0 विराट सिंह साइबर सेल कमिश्ररेट वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
