वाराणसी थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा मारपीट के दौरान घायल होने से हई मृत्यु की घटना के मामले में 2 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, घटना में प्रयुक्त 1 अदद चार पहिया वाहन बरामद
वाराणसी थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा मारपीट के दौरान घायल होने से हई मृत्यु की घटना के मामले में 2 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, घटना में प्रयुक्त 1 अदद चार पहिया वाहन बरामद
श्रीमान् पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण मे, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-0164/2026 धारा 105,115(2),352,351 (3) बी०एन०एस० थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी से सम्बन्धित नामजद वांछित
अभियुक्तगण 01- अभिषेक सिंह उर्फ ठल्लू सिंह पुत्र विजय प्रताप सिंह उर्फ प्रमोद सिंह निवासी धौरहरा थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी व 02- शिवा सिंह पुत्र विजय प्रताप सिंह उर्फ प्रमोद सिंह निवासी धौरहरा थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी को पूछताछ के दौरान आज दिनांक-08.04.2026 को समय करीब 13.43 बजे थाना परिसर चौबेपुर कमि० वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण-
दिनांक-07.04.2026 को वादी मुकदमा/प्रार्थी ने विपक्षीगण द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर वादी के भाई के साथ गाली-गलौज करते हुए, रॉड से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया, जिसके आधार पर थाना चौबेपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग उपरोक्त पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 दुर्गेश मिश्रा द्वारा संपादित की जा रही है।
विवरण पूछताछ-
अभियुक्त अभिषेक सिंह उर्फ ठल्लू सिंह ने पूछताछ करने पर बताया कि मेरे बड़े भाई जो दोनों पैरो से विकलांग है, उनको कई बार संजय मिश्रा द्वारा गाली-गलौज करते हुये प्रताड़ित किया जा रहा था। मेरे द्वारा कई बार मना किया गया पर वह नहीं माना और कल दिनांक-07.04.2026 को समय करीब सायं 06.30 बजे मैं तथा मेरा भाई शिवा सिंह अपनी स्कार्पियों गाड़ी से जा रहे थे कि कटेसर नहर उगापुर के पास संजय मिश्रा एक व्यक्ति के साथ आता दिखाई दिया तो हम लोग रोककर उससे पूछने लगे कि मेरे विकलांग बड़े भाई को क्यों परेशान करते हो तो हम लोगों को वह गाली देने लगा, इसी बात पर उससे हाथापाई हुई थी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
01. अभिषेक सिंह उर्फ ठल्लू सिंह पुत्र विजय प्रताप सिंह उर्फ प्रमोद सिंह निवासी धौरहरा थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी, उम्र 28 वर्ष ।
02. शिवा सिंह पुत्र विजय प्रताप सिंह उर्फ प्रमोद सिंह निवासी धौरहरा थाना चौबेपुर वाराणसी, उम्र 24 वर्ष।
गिरफ्तारी दिनांक, समय व स्थान- दिनांक 08.04.2026 को समय करीब 13.43 बजे, थाना परिसर चौबेपुर कमि० वाराणसी से।
बरामदगी का विवरण- घटना में प्रयुक्त 01 अदद चार पहिया वाहन स्कार्पियो रंग काला जिसका रजि० नं0-UP65FL8182 अन्तर्गत धारा 207 एम०वी० एक्ट सीज़ ।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0-0164/2026 धारा 105,115(2), 352, 351 (3) बी0एन0एस0 थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
01- व0उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी।
02- उ0नि0 दुर्गेश मिश्रा थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा मारपीट के दौरान घायल होने से हई मृत्यु की घटना के मामले में 2 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, घटना में प्रयुक्त 1 अदद चार पहिया वाहन बरामद