•   Sunday, 26 Apr, 2026
The provincial meeting of the Uttar Pradesh Development Authority Employees Joint Organization was h in which the officials expressed their displeasure over the policies of the organization.

उ0प्र0 विकास प्राधिकरण कर्मचारी संयुक्त संगठन की प्रान्तीय बैठक हुआ सम्पन्न, जिसमें पदाधिकारियों ने संगठन के नीतियों को लेकर दिखाई नराजगी

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

उ0प्र0 विकास प्राधिकरण कर्मचारी संयुक्त संगठन की प्रान्तीय बैठक हुआ सम्पन्न, जिसमें पदाधिकारियों ने संगठन के नीतियों को लेकर दिखाई नराजगी

उत्तर प्रदेश विकास प्राधिकरण कर्मचारी संयुक्त संगठन की प्रान्तीय बैठक वाराणसी विकास प्राधिकरण के सभागार में सम्पन्न हुई, 

जिसकी अध्यक्षता प्रान्तीय अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह द्वारा की गई। बैठक की कार्यवाही शुरू होने से पूर्व वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा (आई0ए0एस0) एवं सचिव डॉ वेद प्रकाश मिश्रा व प्रदेश अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारम्भ किया गया।

साथ ही उपाध्यक्ष द्वारा अपने उद्बोधन में सभी प्राधिकरणों से आये हुये पदाधिकारियों/प्रतिनिधियों का स्वागत के साथ-साथ प्राधिकरण की छवि एवं प्राधिकरण हित व विकास कार्य में ईमानदारी के साथ कार्य करने का आह्वाहन किया गया। 

आज की बैठक में निम्न प्राधिकरण प्रतिभाग किये। उक्त बैठक में वाराणसी विकास प्राधिकरण सहित गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, आगरा, मथुरा, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, प्रयागराज, अयोध्या, सहारनपुर व गोरखपुर के प्रतिनिधि सम्मिलित हुये। 

वाराणसी विकास प्राधिकरण कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष/महामंत्री एवं अन्य सभी पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश के अन्य प्राधिकरणों से आये पदाधिकारियों एवं अतिथियों का माल्यार्पण एवं प्रतीक चिह्न देकर भव्य स्वागत किया गया। 

उक्त बैठक में अन्य विकास प्राधिकरणों से पधारे पदाधिकारियों ने प्राधिकरण कार्मिकों की लम्बे समय से शासन स्तर पर लम्बित 11-सूत्रीय मांगों का निराकरण न होने पर काफी रोष प्रकट किया गया 

तथा प्रदेश के विभिन्न विकास प्राधिकरणों से पधारे पदाधिकारियों ने दैनिक वेतन/वर्क चार्ज कर्मचारियों का विनियमितिकरण, अकेन्द्रीयित सेवा नियमावली का प्रख्यापन, वेतन विसंगतियों एवं विकास प्राधिकरणों में सेवारत/सेवानिवृत्त कार्मिकों को गम्भीर बीमारी के इलाज हेतु उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक चिकित्सा परिचर्या नियमावली 2016 (यथा संशोधित) तत्काल लागू किए जाने की मांग उठाई गई। 

कुछ वक्ताओं ने पुरानी पेंशन की बहाली, कोरोना काल का 18 महीनों का बकाया एरियर के तत्काल भुगतान एवं आठवें वेतन आयोग में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन पुनरीक्षण एवं महंगाई राहत यथावत रखने की मांग उठाई गई एवं अप्रैल, 2005 के बाद विनियमित किये गये कर्मचारी (दैनिक वेतन/वर्क चार्ज) का पूर्व सेवा को जोड़कर पेंशन का लाभ दिये जाने के संबंध में जोर-शोर से बल दिया गया। 

उक्त बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में वा0वि0प्रा0 कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, महामंत्री मो0 फराज खान एवं च0श्रे0क0सं0 के अध्यक्ष अनिरूद्ध पाण्डेय, महामंत्री सुशील उपाध्याय के अतिरिक्त वा0वि0प्रा0 डि0ई0संघ के अध्यक्ष रविन्द्र प्रकाश के साथ-साथ अन्य प्राधिकरणों के उपस्थित पदाधिकारी/प्रतिनिधि  विजय शुक्ला, रामसेवक यादव, अशोक सम्राट,  अभय कुमार, अरविन्द कश्यप, शैलेन्द्र श्रीवास्तव,  यदुनाथ वर्मा, संजय सत्संगी, अशोक शर्मा, सतीश तिवारी, यशवीर सिंह,  राजबिहारी तथा अन्य वक्ता शंकरनारायण उपाध्याय,  राम बहादुर द्वारा कर्मचारी की समस्याओं के बारे में प्रकाश डाला। 

बैठक का संचालन दिवाकर द्विवेदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन संतोष कुमार ओझा द्वारा किया गया।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)