•   Tuesday, 06 Oct, 2026
The kidnapped/missing girl was recovered safely from Madhya Pradesh by Varanasi Cholapur Police and

वाराणसी चोलापुर पुलिस एवं एस0ओ0जी0 टीम द्वारा अपहृता/गुमशुदा किशोरी को गैर प्रान्त मध्य प्रदेश से सकुशल बरामद किया गया

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी चोलापुर पुलिस एवं एस0ओ0जी0 टीम द्वारा अपहृता/गुमशुदा किशोरी को गैर प्रान्त मध्य प्रदेश से सकुशल बरामद किया गया

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध एवं गुमशुदा/अपहृता की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन एवं अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के पर्यवेक्षण में थाना चोलापुर पुलिस एवं एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम द्वारा मु0अ0सं0 239/2026 धारा 137(2) बीएनएस से सम्बन्धित अपहृता/गुमशुदा किशोरी को गैर प्रान्त मध्य प्रदेश से सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गयी।

घटना का संक्षिप्त विवरण-

दिनांक 23.06.2026 को थाना चोलापुर पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 239/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। अपहृता/गुमशुदा किशोरी की सकुशल बरामदगी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार पतारसी-सुरागरसी एवं तकनीकी संसाधनों के माध्यम से प्रयास किये जा रहे थे।

इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा प्राप्त लोकेशन एवं अन्य जानकारी के आधार पर थाना दुरसड़ा, जनपद दतिया, मध्य प्रदेश पहुंचकर स्थानीय पुलिस के सहयोग से ग्राम विजनपुरा में तलाश की गयी। पुलिस टीम द्वारा स्थानीय स्तर पर जानकारी एवं फोटो के माध्यम से सत्यापन करते हुए एक स्थान से अपहृता/गुमशुदा किशोरी को सकुशल बरामद किया गया। 

पहचान एवं आवश्यक सत्यापन के उपरान्त किशोरी को नियमानुसार महिला आरक्षी की निगरानी में थाना दुरसड़ा लाया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर थाना चोलापुर लाया गया।

बरामद किशोरी को महिला हेल्प डेस्क कक्ष में महिला पुलिसकर्मी की निगरानी एवं देखरेख में सुरक्षित रखा गया है। नियमानुसार बयान एवं अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-

    1. प्रभारी निरीक्षक सधुवन राम गौतम थाना चोलापुर कमि0 वाराणसी । 
    2.  उ0नि0 चन्द्रभूषण थाना चोलापुर कमि0 वाराणसी ।
    3. म0आ0 आँचल ओझा थाना चोलापुर कमि0 वाराणसी ।
    4. उ0नि0 गौरव सिंह, प्रभारी एस0ओ0जी0 टीम कमि0 वाराणसी ।
    5. का0 अभिषेक वर्मा एस0ओ0जी0 टीम कमि0 वाराणसी ।
    6. हे0का0 ज्ञानेन्द्र कुमार सर्विलांस सेल कमि0 वाराणसी ।
    7. हे0का0 संतोष कुमार पासवान सर्विलांस सेल कमि0 वाराणसी ।
    8. का0 प्रेम पंकज कुमार सर्विलांस सेल कमि0 वाराणसी ।
    9. का0 ब्रजेश यादव सर्विलांस सेल कमि0 वाराणसी ।
   10. का0 रोहित कुमार तिवारी साइबर सेल कमि0 वाराणसी ।

सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त, वरुणा जोन
कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- डॉ विनय सिंह..चोलापुर
Comment As:

Comment (0)