•   Thursday, 12 Feb, 2026
Shri Krishna Janmotsav was celebrated with great pomp in Amethi district.

अमेठी जनपद में श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया

अमेठी जनपद के जामों ब्लॉक मुख्यालय के निकट ग्राम पूरे दिनई में चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन  
कथावाचक विजय मोहन महाराज अयोध्या धाम ने  श्रीमद्भागवत पुराण के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा विस्तार से सुनाई। 
उन्होंने बताया कि द्वापर युग में भाद्रपद कृष्ण अष्टमी की घनघोर अंधियारी रात में मथुरा के कारागार में वासुदेव और देवकी के आठवें पुत्र के रूप में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ ।
कृष्ण जन्म की विशाल झांकी निकाली गई।
झूमते नाचते हुए रंग गुलाल  उड़ाते हुए  जन्मोत्सव मनाया गया।

आज के कार्यक्रम में  रामेश्वर प्रसाद मिश्रा,राम प्रताप मिश्रा, अयोध्या प्रसाद तिवारी,के.के. तिवारी मैनेजर,भल्लर पाण्डेय, अम्बिका श्रीवास्तव, रामकुमार मिश्रा,दूध नाथ सिंह, पप्पू मिश्रा,दीपक ,अतुल, अनुज, संदीप आदि उपस्थिति थे।

रिपोर्ट- कुलदीप सिंह..अमेठी
Comment As:

Comment (0)