•   Monday, 16 Mar, 2026
Preventive action was taken by the Chetganj police station of Varanasi against the accused named in

वाराणसी थाना चेतगंज पुलिस द्वारा मुकदमें में नामजद अभियुक्तगण के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की गयी

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना चेतगंज पुलिस द्वारा मुकदमें में नामजद अभियुक्तगण के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की गयी

पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक चेतगंज के नेतृत्व में थाना चेतगंज पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-58/2026, धारा-352, 351(3) बीएनएसएस थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी में नामजद अभियुक्तगण 1. विकास चौहान उर्फ विक्की पुत्र चन्द्र शेखर चौहान निवासी एस 12/44-सी-3 पियरिया पोखरी थाना चेतगंज वाराणसी 2. मोहित सिंह चौहान निवासी सुरेश निवासी एस 12/49 पियरिया पोखरी तेलियाबाग थाना चेतगंज वाराणसी को दिनांक 15.03.2026 को समय 13.40 बजे अंतर्गत धारा 170, 126, 135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरणः- दिनांक 14.03.2026 को आवेदिका द्वारा थाना चेतगंज पर प्रतिवादीगण द्वारा गाली गलौज करना व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसके आधार पर थाना चेतगंज पर मु0अ0सं0-0058/2026, धारा- 352, 351(3) बीएनएस पंजीकृत किया है। मुकदमें की जानकारी होने पर अभियुक्तगण द्वारा पुनः मुकदमा वादिनी उपरोक्त के दरवाजे पर जाकर बकवासबाजी करते हुए आमदा-फौजदारी पर उतारु होकर शांति व्यवस्था भंग करने लगे ऐसी दशा में शान्ति व्यवस्था भंग होने की सम्भावना को देखते हुए मौके पर गिरफ्तार न किया जाता तो निश्चिय ही कोई संज्ञेय अपराध कारित कर देते। 
अतः प्रतिवादीगण को मौके से समय करीब 13.40 बजे गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

1. विकास चौहान उर्फ विक्की पुत्र चन्द्र शेखर चौहान निवासी एस 12/44-सी-3 पियरिया पोखरी थाना चेतगंज वाराणसी उम्र करीब 23 वर्ष।

2. मोहित सिंह चौहान निवासी सुरेश निवासी एस 12/49 पियरिया पोखरी तेलियाबाग थाना चेतगंज वाराणसी उम्र करीब 29 वर्ष ।

गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान- दिनांक- 15.03.2026, समय- 13.40 बजे, स्थान- पियरिया पोखरी

संबंधित अभियोग- मु0अ0सं0-58/2026, धारा-352, 351 (3) बीएनएसएस थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ्तार/सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. प्र०नि० विजय कुमार शुक्ला थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।

2. उ0नि0 अली अतहर चौकी प्रभारी तेलियाबाग थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी ।

3. उ0नि0 श्री संदीप चौरसिया थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त जोन-काशी, कमिश्नरेट वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)