•   Saturday, 28 Nov, 2026
Praveen Sachan the dynamic Pyari police post of Varanasi Thana Chowk area arrested the accused of raping a woman within 11 hours and sent him to jail.

वाराणसी थाना चौक क्षेत्र के तेजतर्रार पियरी पुलिस चौकी प्रवीण सचान द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त को 11 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेजा

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना चौक क्षेत्र के तेजतर्रार पियरी पुलिस चौकी प्रवीण सचान द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त को 11 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेजा

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध व प्रभारी निरीक्षक थाना चौक के कुशल नेतृत्व में थाना चौक पुलिस टीम द्वारा दिनांक- 26.11.2026 को मु0अ0सं0- 191/2026 धारा 64 (1) बीएनएस से संबंधित महिला के साथ दुष्कर्म करने वाला 01 अभियुक्त राजन कुमार पुत्र राम प्यारे प्रसाद निवासी- बगहा, बाघा, जिला देवरिया उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरणः- दिनांक 26.11.2026 को वादी मुकदमा द्वारा थाना चौक पर सूचना दी गयी कि वादी की पत्नी

एवं 5 साल का छोटा बच्चा घर पर अकेले थे तभी अभियुक्त राजन कुमार पुत्र राम प्यारे प्रसाद निवासी- बगहा, बाघा जिला देवरिया उत्तर प्रदेश नामक व्यक्ति जो कि पड़ोस में ही रहता है के द्वारा पत्नी के अकेले पन का फायदा उठाते हुए उसको घसीटकर अपने रूम मे ले गया और जबरदस्ती दुष्कर्म किया इस बात कि जानकारी मेरी पत्नी ने रोते हुए फोन पर दी, जिसमें प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना चौक पर मु0अ0सं0- 191/2026 धारा 64 (1) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया। दिनांक 26.11.2026 राम सिंह का आखडा पियरी चौकी क्षेत्र थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी से थाना चौक पुलिस द्वारा अभियुक्त राजन कुमार उपरोक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- राजन कुमार पुत्र राम प्यारे प्रसाद निवासी- बगहा, बाघा, जिला देवरिया उत्तर प्रदेश करीब उम्र 31 वर्ष।

पंजीकृत अभियोग का विवरण:- मु0अ0सं0-191/2026 धारा 64 (1) बीएनएस थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान दिनांक- 26/11/2026 को, स्थान- राम सिंह का आखडा पियरी चौकी क्षेत्र थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः -

1. प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।

2.उ0नि0 प्रवीन कुमार सचान चौकी प्रभारी पियरी थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।

3.उ0नि0 सत्यम कुमार चौरसिया थाना चौक कमि० वाराणसी।

4.म0उ0नि0 संजना सिहं थाना चौक कमि० वाराणसी।

5. का0 मनोज कुमार सिंह थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)