पवारा में विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला एक सिपाही गंभीर
पवारा में विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला एक सिपाही गंभीर
जौनपुर। वाराणसी की आवाज। दो पक्षों में बीती रात हो रहे विवाद सुझाने पहुंची पुलिस टीम पर ही दबंगों ने हमला बोल दिया।
इस वारदात में एक कांस्टेबल बुरी तरह से जख्मी हो गया, उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
सूचना मिलते ही एसपी डाo अजयपाल शर्मा ने अस्पताल पहुँचकर घायल सिपाही का हाल जानने के बाद घटना के बारे में जानकारी प्राप्त किया।
पवारा थाना क्षेत्र के वनकट में बीती रात एक बजे दो पक्षो में मारपीट की सूचना मिलते ही पीआरवी टीम मौके पर पहुंची। कांस्टेबल राधेचरण यादव होमगार्ड शुभम पटेल पूछताछ कर रहे थे तभी वीरेंद्र गौतम, उसका भाई चन्द्रकेश गौतम व अन्य लोगो ने कांस्टेबल राधेचरण यादव पर हमला बोल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, मछली शहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां पर हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
पुलिस अधीक्षक डाo अजय पाल शर्मा द्वारा पीआरबी 3825 पर नियुक्त कर्मचारी के घायल होने की सूचना पर जिला चिकित्सालय जौनपुर पहुँचकर उसके के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
वाराणसी थाना दशाश्वमेध पुलिस ने श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर मे सुगम दर्शन के नाम पर यात्रियों/दर्शनार्थियों से दुर्व्यवहार/धनलाभ करने वाले 09 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
वाराणसी थाना फूलपुर पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 3 अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा ₹2630/- नगद व 52 ताश के पत्तों की बरामदगी
