पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा दिवगंत 02 पुलिसकर्मियों की पत्नी को बैंक ऑफ बड़ौदा पुलिस सैलरी पैकेज के अन्तर्गत 20-20 लाख रुपये बीमा धनराशि का चेक प्रदान किया गया
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा दिवगंत 02 पुलिसकर्मियों की पत्नी को बैंक ऑफ बड़ौदा पुलिस सैलरी पैकेज के अन्तर्गत 20-20 लाख रुपये बीमा धनराशि का चेक प्रदान किया गया
"हमारे पुलिसकर्मी हमारे समाज की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभातें हैं । उनकी सेवा के दौरान किसी भी अनहोनी की स्थिति में हम उनके परिवार की मदद के लिए प्रतिबद्ध है"- सीपी ।
पुलिस कार्यालय में बैंक ऑफ बड़ौदा, वाराणसी क्षेत्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रमुख भारत भूषण तथा आरबीडीएम धर्मेन्द्र कुमार द्वारा यू0पी0 पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत बीमारी से दिवंगत पुलिसकर्मी स्व0 शमीमुद्दीन एवं स्व0 दीनानाथ गिरी के आश्रित परिवारजनों को रु. 20–20 लाख की बीमा धनराशि का चेक प्रदान किया गया ।
स्व0 शमीमुद्दीन एवं स्व0 दीनानाथ गिरी का निधनबीमारी से हुआ था ।
इस अवसर पर शोक व्यक्त करते हुए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बैंक ऑफ बड़ौदा के नवीनतम पुलिस सैलरी पैकेज की सराहना की तथा बताया कि इस पैकेज के अंतर्गत दुर्घटना बीमा राशि अब बढ़कर रु. 2.30 करोड़ तक हो गई है, जो किसी भी दुख की घड़ी में पुलिसकर्मियों के परिवारों के लिए अत्यंत सहायक सिद्ध होगी ।
सोशल मीडिया सेल,
पुलिस आयुक्त,
कमिश्नरेट वाराणसी ।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा श्रीविद्या मठ, शंकराचार्य घाट स्थित श्री हनुमान मन्दिर में चोरी करने वाले एक अभियुक्त व चोरी का सामान खरीदने वाले 02 दुकानदार गिरफ्तार चोरी का आभूषण/सामान व 1500/- रुपये बरामद