•   Thursday, 26 Feb, 2026
Foundation stone laid for the renovation of Varanasi Rohaniya police station; special arrangements f Mission Shakti Centre Cyber ​​Help Desk and cafeteria at the new police station.

वाराणसी रोहनिया थाना के नवर्निर्माण कार्य का शिलान्यास, नवीन थाने पर आगन्तुकों के बैठने हेतु, मिशन शक्ति केन्द्र, साइबर हेल्प डेस्क एवं कैफेटेरिया की होगी विशेष व्यवस्था

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी रोहनिया थाना के नवर्निर्माण कार्य का शिलान्यास, नवीन थाने पर आगन्तुकों के बैठने हेतु, मिशन शक्ति केन्द्र, साइबर हेल्प डेस्क एवं कैफेटेरिया की होगी विशेष व्यवस्था

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल द्वारा संयुक्त रूप से थाना रोहनिया के नवीन भवन निर्माण हेतु आयोजित भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में विधिवत पूजन-अर्चन कर शिलापट्ट का अनावरण किया गया।

थाना रोहनिया भवन अत्यंत जर्जर एवं अनुपयुक्त हो चुका था, जिसे ध्वस्त कर लगभग ₹10 करोड़ की लागत से आधुनिक G+2 मॉडल पर नए थाना भवन एवं एसीपी कार्यालय का निर्माण कराया जा रहा है ।

निर्माण कार्य 08 माह की निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है, जिससे क्षेत्र की पुलिसिंग व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित हो सके । 

नवीन भवन में महिला हेल्प डेस्क, जन शिकायत कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क, एसीपी कार्यालय, आधुनिक अभिलेख कक्ष तथा डिजिटल कार्य प्रणाली की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक प्रतीक्षालय एवं जन-अनुकूल वातावरण विकसित किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता एवं पुलिस-जन सहयोग को बढ़ावा मिले ।

कमिश्नरेट वाराणसी में आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण के तहत कुल 05 नए थानों (फूलपुर, लालपुर-पांडेयपुर, शिवपुर, बड़ागांव एवं मिर्जामुराद) का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है । 50% से अधिक कार्य हो चुका है ।

पुलिस लाइन परिसर में 196 टाइप-2 एवं 96 टाइप-1 के आवास का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है, जिससे पुलिस बल के लिए बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जा सके ।

आज दिनांक 25.02.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल द्वारा संयुक्त रूप से थाना रोहनिया के नव-निर्माण कार्य का भूमि पूजन एवं शिलान्यास कर शिलापट्ट का अनावरण किया गया। जर्जर एवं अनुपयुक्त हो चुके पुराने भवन को ध्वस्त कर लगभग ₹10 करोड़ की लागत से आधुनिक G+2 मॉडल पर नया थाना भवन एवं एसीपी कार्यालय निर्मित किया जा रहा है, जिसे 08 माह में पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित है। नवीन भवन में महिला हेल्प डेस्क, जन शिकायत कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, आधुनिक अभिलेख कक्ष, डिजिटल कार्य प्रणाली, आगन्तुकों हेतु सुविधाजनक प्रतीक्षालय एवं कैफेटेरिया जैसी जन-अनुकूल सुविधाएँ विकसित की जाएंगी, जिससे पारदर्शी एवं प्रभावी पुलिस-जन संवाद सुनिश्चित हो सके। 

कमिश्नरेट वाराणसी में आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण के अंतर्गत कुल 05 नए थानों—फूलपुर, लालपुर-पांडेयपुर, शिवपुर, बड़ागांव एवं मिर्जामुराद—का निर्माण कार्य 50% से अधिक पूर्ण हो चुका है। 

इसके अतिरिक्त पुलिस लाइन परिसर में 196 टाइप-2 एवं 96 टाइप-1 आवासों का निर्माण भी प्रगति पर है, जिससे पुलिस बल को बेहतर आवासीय सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सकें ।

सोशल मीडिया सेल

  पुलिस आयुक्त,

     वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)