सीएम योगी ने बीएलडब्ल्यू का दौरा कर प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये
मुख्यमंत्री ने श्री कालभैरव एवं श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत् दर्शन पूजन किया
सीएम योगी ने बीएलडब्ल्यू का दौरा कर प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को वाराणसी पहुंचे और सर्किट हाउस में प्रधानमंत्री के संभावित वाराणसी दौरे के दृष्टिगत प्रशासनिक एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के पश्चात् श्री कालभैरव एवं श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत् दर्शन पूजन किया।
काल भैरव जी के मंदिर से दर्शन कर निकलते समय माला-फूल बेचने वाले की दुकान पर बैठी दुकानदार की एक छोटी बिटिया को देख मुख्यमंत्री ने उसे दुलारते हुए पुचकारा, तो कौतूहल में उसकी बड़ी बहन भी मुख्यमंत्री के सामने आ गई।
उन्हें उन्होंने उसे भी दुलारते हुए पुचकारा और स्कूल जाने के बाबत जानकारी ली और खूब पढ़ाई करने का आशीर्वाद दिया। इस दौरान उन्होंने बच्ची के मौके पर मौजूद परिजन से भी वार्तालाप किया।
तत्पश्चात् उन्होंने बीएलडब्ल्यू का दौरा कर प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान मुख्य के साथ श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, स्टाम्प राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, महापौर अशोक तिवारी, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, राय धर्मेंद्र सिंह, अश्वनी त्यागी, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, विधायक डॉ अवधेश सिंह, मंडलायुक्त एस राजलिंगम, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, एडीजी जोन पियूष मोर्डिया, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
सीएम योगी ने बीएलडब्ल्यू का दौरा कर प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये