•   Sunday, 30 Aug, 2026
A marijuana den is located 50 steps away from the Modela intersection police station in Lohta Varanasi. The illegal trade is being carried out under the guise of cannabis but the police are silent!

वाराणसी थाना लोहता में मोड़ेला तिराहे के पुलिस बूथ से 50 कदम पर गांजे का अड्डा, भांग की आड़ में चल रहा काला कारोबार, पुलिस खामोश!

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना लोहता में मोड़ेला तिराहे के पुलिस बूथ से 50 कदम पर गांजे का अड्डा, भांग की आड़ में चल रहा काला कारोबार, पुलिस खामोश!

देशी ठेके के बाहर कुर्सी लगाकर बिक्री, DCP वरुणा को भेजा जाएगा इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य`

वाराणसी (वाराणसी की आवाज)। लोहता थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहता कस्बा चौकी, मोड़ेला तिराहे के पास पुलिस बूथ से मात्र 50 कदम की दूरी पर भांग की लाइसेंसी दुकान की आड़ में खुलेआम गांजा बेचे जाने और देशी शराब ठेके के बाहर कुर्सी लगाकर अड्डेबाजी का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार यह दुकान अब गांजा बिक्री का अड्डा बन चुकी है। यहां दिन-रात आपराधिक छवि के चोर-उचक्कों का जमावड़ा लगा रहता है। इसी जमावड़े के कारण क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

महादेव की नगरी पवित्र काशी में इस तरह खुलेआम नशे का कारोबार होने से लोगों में भारी आक्रोश है।

"पुलिस को सूचना, कार्रवाई शून्य"

स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना लोहता पुलिस को इसकी पूरी जानकारी है, लेकिन पुलिस टीम सामने से गुजर जाती है। कार्रवाई के नाम पर स्थिति शून्य है।

_"वाराणसी की आवाज"_ द्वारा इस गांजा कारोबार का डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य पुलिस कमिश्नर वाराणसी को भी भेजा जाएगा।

लोहता कस्बा चौकी प्रभारी अपने सूत्रों से डिजिटल साक्ष्य एकत्रित कर इस गांजा विक्रेता को आसानी से गिरफ्तार कर सकते हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस अड्डे को पूर्व में जेल जा चुका एक आरोपी चला रहा है, इसलिए चौकी प्रभारी कार्रवाई से बच रहे हैं।

इस कारोबार की खबर डीसीपी वरुणा जोन और क्षेत्राधिकारी (CO) सदर तक है। 
अगर जानकारी है तो कार्रवाई क्यों नहीं, यही आम जनता पूछ रही है।

स्थानीय जनता का विश्वास कमिश्नरेट पुलिस थाना लोहता से उठता जा रहा है।

"तीन बड़े सवाल :"

1. भांग की लाइसेंसी दुकान की आड़ में नशे का अवैध कारोबार कब तक?

2. थाना लोहता, मोड़ेला पुलिस बूथ के 50 कदम की दूरी पर गांजे की बिक्री, क्या पुलिस की मिलीभगत है?

3. क्या युवाओं को नशे में धकेलने वाले इस गांजा माफिया के अड्डे पर बुलडोजर चलेगा?

"वाराणसी की आवाज" की मांग है कि पुलिस कमिश्नर स्वयं संज्ञान लेकर इस दुकान पर छापा मारें और नशे के इस अड्डे को तत्काल बंद कराएं।

आखिर कब तक DGP उत्तर प्रदेश आंखें मूंद कर बैठे रहेंगे? इस गांजा कारोबारी पर कार्रवाई कब होगी?

_स्थानीय जनता के माध्यम से, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य सुरक्षित है_

थाना मंडुआडीह लोहता "महादेव नगरी काशी में नशे के अड्डे - पुलिस मौन"

मंडुआडीह + लोहता दोनों जगह का वीडियो साक्ष्य वाराणसी कमिश्नरेट को भेजा जायेगा।

रिपोर्ट- आनन्द कुमार सिंह. सिटी रिपोर्ट. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)