वाराणसी थाना कोतवाली पुलिस व SIT की संयुक्त टीम द्वारा कोडीन कफ सिरप मामले से संबंधित मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के करीबी 3 अभियुक्तगण गिरफ्तार
कोडीन कफ सिरप मामले से संबंधित मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के करीबी 03 अभियुक्तगण थाना कोतवाली पुलिस व SIT की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार।
पुलिस आयुक्त कमिश्ररेट वाराणसी द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों एवं मादक पदार्थों व अवैध दवाओं के कारोबार के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्ररेट वाराणसी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस व SIT की संयुक्त टीम द्वारा थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु०अ०स०- 235/2025 धारा 8/21/29/26 (d) NDPS ACT व 61(2),336(2),338,340(2), 318 (4) BNS वांछित व मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के करीबी 03 अभियुक्तगण
01. विकास सिंह पुत्र- नरसिंह पता- ग्राम व पोस्ट नरवे, थाना- बरदह, जनपद- आजमगढ़ उम्र 34 वर्ष
02. आकाश पाठक पुत्र प्रकाश चंद्र पाठक के 60/33 सिद्धमाता गली गोलघर मैदागिन वाराणसी उम्र 27 वर्ष
03. अंकित कुमार श्रीवास्तव पुत्र/अखिलेश कुमार श्रीवास्तव पता- ख्वाजा दोस्त निकट, रामचरित्र मन्दिर, सदर, कोतवाली, जौनपुर उम्र-30 वर्ष
को दिनांक 27.01.2026 को जनपद सिद्धार्थनगर से गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण - कोडीन कफ सिरप मामले से संबंधित मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के करीबी व थाना कोतवाली में पंजीकृत मु0अ0सं0- 235/2025, धारा 8/21/29/26(d) NDPS ACT व 61 (2), 336(2),338,340(2), 318(4) BNS में वांछित 03 अभियुक्तगण विकास सिंह उपरोक्त, 02. आकाश पाठक उपरोक्त व 03. अंकित श्रीवास्तव उपरोक्त, को थाना कोतवाली पुलिस व SIT की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक- 27/01/2026 को जनपद सिद्धार्थनगर से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तगण का विवरण -
1. अभियुक्त विकास सिंह पुत्र नरसिंह पता ग्राम व पोस्ट नरवे, थाना- बरदह, जनपद- आजमगढ़ उम्र-34 वर्ष, जो वर्तमान में जौनपुर में अब रह रहा था। इसके द्वारा देवनाथ फार्मेसी से 5,13,000 बॉटल्स सैली फ़र्मा से लगभग 15 करोड़ का बिजनेस किया गया। कोडीन कफ सिरप मामले का मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल का करीबी था तथा तस्करी में पैसों का लेन देन का कार्य करता था। पुलिस द्वारा 50,000/- का घोषित इनामिया था व थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0-235/2025 में वांछित है।
2. अभियुक्त आकाश पाठक पुत्र प्रकाश चंद्र पाठक के 60/33 सिद्धमाता गली गोलघर मैदागिन वाराणसी उम्र-27 वर्ष । शुभम जायसवाल और आकाश पाठक दोनों मेड रेमेडी लाइफकेयर प्राइवेट लिमिटेड जो एक फर्जी फर्म है के को-डायरेक्टर हैं। शुभम जायसवाल ने अपने साइन से कम्पीटेंट सर्टिफिकेट जारी किया।
अभियुक्त आकाश पाठक शुभम का करीबी दोस्त है जिसने पूरे तस्करी में शुभम के दाहिने हाथ का काम किया। पुलिस द्वारा 50,000/- रुपये का इनामिया घोषित है। थाना कोतवाली में पंजीकृत मु0अ0सं0-235/2025 का वांछित है।
3. अभियुक्त अंकित श्रीवास्तव पुत्र अखिलेश कुमार श्रीवास्तव पता- ख्वाजा दोस्त निकट, रामचरित्र मन्दिर, सदर, कोतवाली, जौनपुर उम्र-30 वर्ष जो अभियुक्त विकास सिंह का साथी है व जनपद जौनपुर थाना कोतवाली में मु0अ0सं0-0354/2025 धारा-318(4), 338, 336(3), 340(2), 61 (2) BNS व धारा 21 (ग), 27 (क), 29 एनडीपीएस एक्ट में लिखे गए कफ सिरप मुकदमे का वांछित है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता -
1. विकास सिंह पुत्र- नरसिंह पता- ग्राम व पोस्ट नरवे, थाना- बरदह, जनपद- आजमगढ़ उम्र-34 वर्ष।
2. आकाश पाठक पुत्र प्रकाश चंद्र पाठक के 60/33 सिद्धमाता गली गोलघर मैदागिन वाराणसी उम्र-27 वर्ष ।
3. अंकित श्रीवास्तव पुत्र अखिलेश कुमार श्रीवास्तव पता- ख्वाजा दोस्त निकट, रामचरित्र मन्दिर, सदर, कोतवाली, जौनपुर उम्र-30 वर्ष ।
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान दिनांक- 27/01/2026 को, स्थान- जनपद सिद्धार्थनगर से।
संबंधित अभियोग का विवरण -मु0अ0सं0- 235/25 धारा 8/21/29/26 (d) NDPS ACT व 61(2),336(2),338,340(2), 318 (4) BNS थाना कोतवाली कमिश्नरेट वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त काशी जोन
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने एनबीसीसी के अधिकारियों एवं परियोजना वास्तुकार के साथ इंग्लिशिया लाइन स्थित जवाहरलाल नेहरू व्यवसायिक केंद्र, वाराणसी का निरीक्षण किया
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु मैरिज लॉन संचालकों एवं डीजे संचालकों के साथ गोष्ठी कर दिये गये आवश्यक निर्देश
