•   Wednesday, 10 Jun, 2026
Varanasi Ramnagar police station arrested the accused of molesting a minor girl.

वाराणसी थाना रामनगर पुलिस द्वारा नाबालिग युवती से दुराचार करने का आरोपी गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना रामनगर पुलिस द्वारा नाबालिग युवती से दुराचार करने का आरोपी गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक रामनगर के कुशल नेतृत्व में दिनांक 09.06.2026 को थाना रामनगर पुलिस द्वारा पीड़िता की तहरीर पर मु0अ0सं0- 0150/2026 धारा- 351 (3)/352/65(1) बी0एन0एस0 व 51/6 पॉक्सो एक्ट तथा 3/ 4 डी०पी० एक्ट अभियोग पंजीकृत करते हुए आरोपी ललित कुमार पुत्र अनिल कुमार साहनी निवासी भीटी, थाना रामनगर, वाराणसी उम्र करीब 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटनाक्रम का विवरण दिनांक 09.06.2026 को पीड़िता द्वारा थाना रामनगर पर प्रस्तुत लिखित तहरीर के

आधार पर थाना रामनगर पर मु0अ0सं0- 0150/2026 धारा 351(3)/352/65 (1) बी0एन0एस0 व 51/6 पोक्सो एक्ट तथा 3/4 डी0पी0 एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर नामजद आरोपी की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु थाना रामनगर से टीम गठित करते हुए रवाना किया गया। 
तलाश के क्रम में आरोपी ललित कुमार पुत्र अनिल कुमार साहनी निवासी भीटी, थाना रामनगर, वाराणसी को चाणक्यपुरी कालोनी, भीटी, थाना क्षेत्र रामनगर से गिरफ्तार किया गया। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान- दिनांक 09.06.2026, स्थान- चाणक्यपुरी कालोनी, भीटी, रामनगर, वाराणसी।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- ललित कुमार पुत्र अनिल कुमार साहनी निवासी भीटी, थाना रामनगर, वाराणसी उम्र करीब 24 वर्ष ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण -

1. प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र, थाना रामनगर, कमि० वाराणसी।

2. व0उ0नि0 कौशलेन्द्र बहादुर सिंह, थाना रामनगर, कमि० वाराणसी।

3. उ0नि0 आदित्य कुमार राय, चौकी प्रभारी भीटी, थाना रामनगर कमि० वाराणसी।

4. हे0का0 सत्यदेव गौड़, थाना रामनगर कमि० वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)