वाराणसी थाना चेतगंज पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी थाना चेतगंज पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना चेतगंज के कुशल नेतृत्व में दिनांक 18.06.2026 को मु0अ0सं0-145/2026 धारा 137 (2), 87 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त सागर विश्वकर्मा पुत्र विजय विश्वकर्मा निवासी डी 55/84 औरंगाबाद थाना लक्सा जनपद वाराणसी को मुखबिर खास की सूचना पर चित्रकूट रामलीला समिति मैदान के पास स्थित चिंताहरण हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार कर अपहृता/पीड़िता की बरामदगी की गयी।
घटना का विवरणः- वादी मुकदमा के द्वारा दिनांक- 12.06.2026 को खुद की नाबालिग लड़की उम्र करीब 15 वर्ष को अभियुक्त सागर विश्वकर्मा पुत्र विजय विश्वकर्मा निवासी डी 55/84 औरंगाबाद थाना लक्सा जनपद वाराणसी द्वारा बहला फुसलाकर घर से भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0- 145/2026 धारा 137(2),87 बीएनएस में थाना चेतगंज पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। दिनांक 18.06.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर अभियोग उपरोक्त में नामजद अभियुक्त सागर विश्वकर्मा पुत्र विजय विश्वकर्मा निवासी डी 55/84 औरंगाबाद थाना लक्सा जनपद वाराणसी को चित्रकूट रामलीला समिति मैदान के पास स्थित चिंताहरण हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया तथा मौके से उक्त मुकदमें से संबंधित नाबालिग अपृता/पीड़िता को बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- सागर विश्वकर्मा पुत्र विजय विश्वकर्मा निवासी डी 55/84 औरंगाबाद थाना लक्सा जनपद वाराणसी उम्र करीब 19 वर्ष ।
बरामदगी का विवरणः - नाबालिग पीड़िता/अपृता उम्र करीब 15 वर्ष।
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान दिनांक 18.06.2026 को, स्थान- चित्रकूट रामलीला समिति मैदान के पास स्थित चिंताहरण हनुमान मंदिर के पास थाना चेतगंज वाराणसी।
संबंधित अभियोग का विवरण मु0अ0सं0-145/2026 धारा- 137 (2), 87 बीएनएस थाना चेतगंज कमि० वाराणसी।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. प्र०नि० विजय कुमार शुक्ला थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 विकास कुमार मिश्रा चौकी प्रभारी पानदरीबा थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी ।
3. का0 प्रदीप कुमार थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।
4. म0का0 सारिका सिंह थाना चेतगंज कमि० वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त
काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी
वाराणसी थाना फूलपुर पुलिस द्वारा गैर-जमानती वारंट (NBW) से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई