संगीता बनी चंदौली लोकसभा प्रभारी


संगीता बनी चंदौली लोकसभा प्रभारी
वाराणसीः रामनगर की सपा नेत्री और पूर्व सभासद संगीता पटेल को चंदौली लोकसभा क्षेत्र के महिला मोर्चे का प्रभारी नियुक्त किया गया है। समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने उनके मनोनयन की घोषणा की। संगीता को लोकसभा प्रभारी नियुक्त किये जाने पर पर चंदौली जिला अध्यक्ष गार्गी पटेल और जनपद की महिलाओं ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
संगीता पटेल ने लोकसभा प्रभारी के रूप में नई जिम्मेदारी दिए जाने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव का आभार जताते हुए कहा कि वे इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगी। आगामी लोकसभा चुनाव देश के लिए सबसे महत्वपूर्ण चुनाव होने वाला है। तानाशाही केंद्र सरकार को बदलने के लिए आधी आबादी को आगे आना होगा। समाजवादी महिला सभा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता घर घर पहुँच कर लोगों को केंद्र सरकार की विफलता के बारे में अवगत कराएंगी।