गाजीपुर एक ढाबा में खाना बनाते वक्त आग लगने से सामान जलकर हुआ स्वाहा
Varanasi ki aawaz
गाजीपुर एक ढाबा में खाना बनाते वक्त आग लगने से सामान जलकर हुआ स्वाहा
गाजीपुर:-नंदगंज थाना अंतर्गत पहाड़पुर चौक पर एक ढाबा में खाना बनाते वक्त आग लग गई। जिसके चलते पूरा ढाबा की झोपड़ी धू-धू कर जलने लगी। हादसे में दुकान में रखा खाने के सामान सब जलकर स्वाहा हो गया ।आग की लपटों को देखते ही आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। काफी कठिनाइयों के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था ।सूत्र के अनुसार मुन्नीलाल ढाबा चलाते थे। मंगलवार को खाना बनाते समय अचानक आग की लपटें तेज होने से झोपड़ी सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया अन्यथा बड़ा हादसा होने की पूरी शंका थी।
रिपोर्ट-प.कृष्ण विहारी त्रिवेदी. गाजीपुर
वाराणसी थाना चौबेपुर वं एस0ओ0जी0 की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा जीएसटी फ्रॉड प्रकरण में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तार
वाराणसी थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 5 अभियुक्त गिरफ्तार, 52 अदद ताश के पत्ते एवं माल फड़ ₹12,570/- नगद बरामद
