•   Wednesday, 04 Feb, 2026
Wanted accused Deepak Kumar arrested in the case of luring and taking away a teenage girl by Varanas kidnapped/victim recovered safely.

वाराणसी थाना मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा किशोरी को बहला-फुसला कर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त दीपक कुमार गिरफ्तार, अपहृता/पीड़िता सकुशल बरामद

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा किशोरी को बहला-फुसला कर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त दीपक कुमार गिरफ्तार, अपहृता/पीड़िता सकुशल बरामद

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा गुमशुदा/अपहृता की बरामदगी तथा वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के कुशल नेतृत्व में थाना मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-007/2026 धारा 137(2) बी0एन0एस0 थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित नाबालिग अपहृता/पीडिता को सकुशल बरामद करते हुए, वांछित अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र चन्द्रमा निवासी ग्राम मुहवा मेउडी, मुडी कला, रतनपुरा थाना हलधरपुर जनपद मऊ को आज दिनांक-29.01.2026 को समय करीब 13:45 बजे लहरतारा सब्जी मण्डी पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया। उक्त सम्बन्ध में थाना मण्डुवाडीह पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण-

दिनांक-04.01.2026 को वादिनी मुकदमा/प्रार्थिनी ने स्वयं की नातिन उम्र 15 वर्ष को प्रतिवादीगण द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया, जिसके आधार पर थाना मण्डुवाडीह में मु0अ0सं0-07/2026 धारा 137(2) बी0एन0एस० पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 प्रदीप यादव द्वारा सम्पादित की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

दीपक कुमार पुत्र चन्द्रमा निवासी ग्राम मुहवा मेउडी, मुडी कला, रतनपुरा थाना हलधरपुर जनपद मऊ, उम्र करीब 23 वर्ष।

बरामदगी का विवरण-

मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अपहृता/पीड़िता, उम्र करीब 16 वर्ष सकुशल बरामद।

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-

लहरतारा सब्जी मण्डी पुल के नीचे से, दिनांक-29.01.2026 को समय करीब 13:45 बजे ।

आपराधिक इतिहास-

1- मु0अ0सं0 007/2026 धारा 137(2) बी0एन0एस० थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. उ0नि0 प्रदीप यादव थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी।

2. उ0नि0 भीम ठाकुर थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी।

3. उ0नि0 रिषभ शुक्ला थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी

4. म0का0 आरती थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)