वाराणसी थाना जैतपुरा पुलिस द्वारा ऑनलाइन जुआ खेलने व खिलवाने वाले 2 शातिर अभियुक्तगण व 1 अभियुक्ता गिरफ्तार, जुआ का माल 4850/- रुपये व 2 एण्ड्रायड मोबाइल बरामद
वाराणसी थाना जैतपुरा पुलिस द्वारा ऑनलाइन जुआ खेलने व खिलवाने वाले 2 शातिर अभियुक्तगण व 1 अभियुक्ता गिरफ्तार, जुआ का माल 4850/- रुपये व 2 एण्ड्रायड मोबाइल बरामद
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपर पुलिस आयुक्त अपराध व अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था एवं मुख्यालय द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान् पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना जैतपुरा के कुशल नेतृत्व में, थाना जैतपुरा पुलिस टीम व SOG-2 प्रभारी उ0नि0 श्री अभिषेक पाण्डेय की टीम मय हमराह द्वारा दिनांक- 03.02.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर बघवानाला चौरा माता मन्दिर के पास भाग्यलक्ष्मी वेबसाइट जुआ खेलने व खिलवाने वाले 02 अभियुक्तगण 01- सन्तोष कुमार सोनकर पुत्र स्व० सीताराम निवासी एस-18/36 बघवानाला थाना जैतपुरा वाराणसी उम्र 38 वर्ष। (2)- मनोज कुमार सोनकर पुत्र जगरनाथ सोनकर निवासी एस-10/244 बघवानाला थाना जैतपुरा वाराणसी उम्र 45 वर्ष व जुआ खिलवाने वाली अभियुक्ता - उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगण के पास से जुआ का माल 4850 रुपये व 02 एण्ड्रायड मोबाइल बरामद। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण - दिनांक 03.02.2026 को मुखबिर खास की सूचना कि घवानाला चौरा माता मन्दिर के पास कुछ व्यक्ति ऑनलाइन भाग्यलक्ष्मी वेबसाइट के माध्यम से जुआ खेल रहे हैं तथा एक महिला ऑनलाइन भाग्य लक्ष्मी लॉटरी का जुआ खिलवा रही है।।
यदि जल्दी किया जाय तो पकड़े जा सकते हैं, थाना जैतपुरा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास द्वारा बताए हुए स्थान पर पहुँचकर भाग्यलक्ष्मी एप के माध्यम से जुआ खेलने वाले 02 अभियुक्तगण उपरोक्त व जुआ खिलवाने वाली 01 अभियुक्ता उपरोक्त को घवानाला चौरा माता मन्दिर के पास से जुआ का माल 4850/- रुपये व 02 एण्ड्रायड मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना जैतपुरा पर मु0अ0सं0-028/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान दिनांक 03.02.26 समय 15.10 बजे स्थान बघवानाला चौरा माता मन्दिर के पास थाना जैतपुरा कमिश्नरेट वाराणसी।
नाम व पता अभियुक्तगणः-
1. सन्तोष कुमार सोनकर पुत्र स्व० सीताराम निवासी एस-18/36 बघवानाला थाना जैतपुरा वाराणसी उम्र 38।
2. मनोज कुमार सोनकर पुत्र जगरनाथ सोनकर निवासी एस-10/244 बघवानाला थाना जैतपुरा वाराणसी उम्र 45 वर्ष।
3. 01 महिला उम्र 32 वर्ष ।
पंजीकृत अभियोग का विवरणः मु0अ0सं0-028/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम थाना जैतपुरा कमिश्नरेट वाराणसी।
पछताछ विवरणः- पकड़े गये व्यक्तियों से पूछताछ किया गया तो अपना-अपना नाम क्रमशः सन्तोष कुमार सोनकर पुत्र स्व० सीताराम निवासी एस-18/36 बघवानाला थाना जैतपुरा वाराणसी उम्र 38 वर्ष व मनोज कुमार सोनकर पुत्र जगरनाथ सोनकर निवासी एस-10/244 बघवानाला थाना जैतपुरा वाराणसी उम्र 45 वर्ष व 01 महिला उम्र 32 वर्ष बताया।
बरामदगी के बारे में पूछा गया तो बताया कि हम लोग मोबाइल में ऑनलाइन भाग्यलक्ष्मी नाम का व्हाट्सएप्प ग्रुप बनाकर जुआ खेलते व खिलवाते है।
जो लोग ग्रुप में जुड़कर अपने-अपने मोबाइल से नम्बर बताते है यदि ऑनलाइन वह नम्बर निकल गया तो वे जीत जाते है। हम लोगों के पास जो भी रुपये बरामद हुए है वह जुए में जीते हुए रुपये है।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण -
1. उ0नि0 सत्यदेव चौकी प्रभारी सरैया जैतपुरा कमि० वाराणसी
2. उ0नि0 अभय कुमार थाना जैतपुरा कमि० वाराणसी
3. म०उ०नि०रागिनी शर्मा थाना जैतपुरा कमि० वाराणसी
4. म0का0 नीलम राव थाना जैतपुरा कमि० वाराणसी
5. का0 रिंकू थाना जैतपुरा कमि० वाराणसी
6. SOG-2 प्रभारी उ0नि0 अभिषेक पाण्डेय
7. का0 सचिन मिश्रा, SOG-2 कमि० वाराणसी
8. का0 अखिलेश गिरी SOG-2 कमि० वाराणसी
रिपोर्ट- अजीत सेठ..वाराणसी
वाराणसी थाना जैतपुरा पुलिस द्वारा ऑनलाइन जुआ खेलने व खिलवाने वाले 2 शातिर अभियुक्तगण व 1 अभियुक्ता गिरफ्तार, जुआ का माल 4850/- रुपये व 2 एण्ड्रायड मोबाइल बरामद
