वाराणसी थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
वाराणसी थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
आज दिनांक 21.01.2026 को थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर बेनीपुर नहर मार्ग के पास से पॉक्सो एक्ट में पंजीकृत मु0अ0सं0- 21/2026 धारा 376 भा0द0वि0, 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट एवं 3/4 डी0पी0 एक्ट में वांछित अभियुक्त सदानन्द पुत्र त्रिभुवन प्रसाद, निवासी ग्राम फरीदपुर, थाना रोहनिया, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण
थाना मिर्जामुराद पर वादिनी द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि अभियुक्त का उसके घर के पड़ोस में ननिहाल होने के कारण पारिवारिक परिचय था, जिसके चलते उसका आवागमन बना रहता था। इसी दौरान दोनों के मध्य प्रेम संबंध स्थापित हो गए। अभियुक्त द्वारा वादिनी से विवाह का आश्वासन देकर कई महीनों तक शारीरिक संबंध बनाए गए।
बाद में पंचायत के माध्यम से विवाह की तिथि निर्धारित की गई, परंतु अभियुक्त के पिता एवं मामा द्वारा ₹5,00,000/- नगद एवं एक बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करते हुए विवाह से इंकार कर दिया गया।
प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में संलिप्त अन्य रिश्तेदारों की भूमिका की जांच की जा रही है तथा उनके विरुद्ध भी आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त
गोमती ज़ोन, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी
वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने एनबीसीसी के अधिकारियों एवं परियोजना वास्तुकार के साथ इंग्लिशिया लाइन स्थित जवाहरलाल नेहरू व्यवसायिक केंद्र, वाराणसी का निरीक्षण किया
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु मैरिज लॉन संचालकों एवं डीजे संचालकों के साथ गोष्ठी कर दिये गये आवश्यक निर्देश
