वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस द्वारा फर्जी एवं कटरचित दस्तावेज के आधार पर धोखाधड़ी करके जमीन रजिस्ट्री करने व पैसा हड़पने के मामले में वांछित अभियुक्त शिवप्रकाश सिंह उर्फ मोनू गिरफ्तार
वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस द्वारा फर्जी एवं कटरचित दस्तावेज के आधार पर धोखाधड़ी करके जमीन रजिस्ट्री करने व पैसा हड़पने के मामले में वांछित अभियुक्त शिवप्रकाश सिंह उर्फ मोनू गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, चोरी/लूट/हत्या की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-0034/2023 धारा 419/420/467/468/471/406/504/506/352 भा०द०वि० व बढोत्तरी धारा 34/120-बी भा०द०वि० थाना सारनाथ कमि० वाराणसी से सम्बन्धित नामजद वांछित अभियुक्त शिवप्रकाश सिंह उर्फ मोनू पुत्र लालजी सिंह निवासी ग्राम रमरेपुर थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर को दबिश देकर आज दिनांक-29.01.2026 को समय करीब 12.15 बजे नियमानुसार अभियुक्त के घर ग्राम रमरेपुर थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया। उक्त सम्बन्ध में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण-
दिनांक-29.01.2023 को वादी मुकदमा/प्रार्थी ने आरोपीगण द्वारा छल के प्रयोजन से एक व्यक्ति का नाम वादी मुकदमा को बताते हुए जमीन रजिस्ट्री कर देने तथा कचहरी कार्यालय से ज्ञात होने पर की उक्त कृत फर्जी है, वादी मुकदमा द्वारा आरोपीगण से स्वयं का पैसा मागने पर आरोपीगण द्वारा मारपीट पर आमादा होते हुए गाली गुप्ता व जान माल की धमकी देने के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया, जिसके आधार पर थाना सारनाथ में मु0अ0सं0-0034/2023 धारा 419/420/467/468/471/406/352/504/506 भा०द०वि० पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 राहुल कुमार यादव द्वारा सम्पादित की जा रही है।
विवरण पूछताछ- अभियुक्त शिवप्रकाश सिंह उर्फ मोनू ने पूछताछ करने पर बताया कि मैंने अपने दोस्त व उसकी पत्नी के साथ मिलकर एक प्लान बनाये कि वाराणसी में एक फर्जी व्यक्ति दिखाकर पैसा हड़पा जायेगा और मेरे हिस्से के 03 लाख रुपये मेरे खाते में मुझे प्राप्त हुये थे।
हमलोगों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से एक डमी व्यक्ति को प्रस्तुत कर धोखाधड़ी कूटरचना कर सामान्य आशय से लाभ प्राप्त किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
शिवप्रकाश सिंह उर्फ मोनू पुत्र लालजी सिंह निवासी ग्राम रमरेपुर थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 34 वर्ष ।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-
अभियुक्त के घर ग्राम रमरेपुर थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर से, दिनांक-29.01.2026 को समय करीब 12.15 बजे।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0-0034/2023 धारा 419/420/467/468/471/406/504/506/352/34/120-बी भा०द०वि० थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 राहुल कुमार यादव थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी।
3. उ0नि0 रामअजोर थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी।
4. का0 अशोक यादव थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी।
रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..
वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने एनबीसीसी के अधिकारियों एवं परियोजना वास्तुकार के साथ इंग्लिशिया लाइन स्थित जवाहरलाल नेहरू व्यवसायिक केंद्र, वाराणसी का निरीक्षण किया
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु मैरिज लॉन संचालकों एवं डीजे संचालकों के साथ गोष्ठी कर दिये गये आवश्यक निर्देश
