•   Wednesday, 04 Feb, 2026
Varanasi Police Station Rohaniya took major action in the Codeine Cough Syrup smuggling case and too amounting to approximately Rs. 30 52 26 944/ .

वाराणसी थाना रोहनिया पुलिस द्वारा कोडिन कफ सिरफ तस्करी प्रकरण में बड़ी कार्यवाही करते हुए मुख्य अभियुक्त भोला जायसवाल व उसके परिजनों के अपराध से अर्जित सम्पत्ति लगभग 30,52,26,944/- रुपये का धारा 68 (F) एनडीपीएस एक्ट सफेमा के तहत कार्यवाही

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना रोहनिया पुलिस द्वारा कोडिन कफ सिरफ तस्करी प्रकरण में बड़ी कार्यवाही करते हुए मुख्य अभियुक्त भोला जायसवाल व उसके परिजनों के अपराध से अर्जित सम्पत्ति लगभग 30,52,26,944/- रुपये का धारा 68 (F) एनडीपीएस एक्ट सफेमा के तहत कार्यवाही

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम के मद्देनजर चोरी/लूट/अवैध ड्रग हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया व प्रभारी निरीक्षक रोहनिया के नेतृत्व में थाना रोहनिया पुलिस टीम द्वारा थाना रोहनिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0343/2025 धारा 8/21/25/29 NDPS एक्ट व 111 बीएनएस के अभियुक्त भोला प्रसाद (शैली ट्रेडर्स के प्रोपराइटर) पुत्र स्व० रामदयाल जायसवाल निवासी A-9/24J कायस्थ टोला प्रहलाद घाट थाना आदमपुर काशी कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा कोडिन कफ सिरफ तस्करी करके अपराध से अर्जित सम्पत्ति लगभग 30,52,26,944 रुपये को धारा 68 एफ एनडीपीएस एक्ट (सफेमा) के तहत कार्यवाही किया गया।

जाँच से प्रकाश में आये तथ्य –

थाना रोहनिया में पंजीकृत कोडिन कफ सिरफ केस में विवेचना से तथ्यों से पुष्टि हुयी कि मौके से बरामद फैंसाडील कफ सिरफ एबार्ट कम्पन्नी द्वारा अभियुक्त भोलाप्रसाद (शैली ट्रेडर्स के प्रोपराइटर) उपरोक्त को बेचा गया था। 

जिसका प्रमाण / साक्ष्य जरिए रिपोर्ट एबार्ट कम्पन्नी द्वारा दिया गया हैं। 

अभियुक्त उपरोक्त द्वारा बड़े संगठित सिंडिकेट का संचालन करते हुए उक्त कफ सिरफ का बड़े पैमानें पर अवैध तस्करी का अपराध करके उससे अर्जित लगभग 30,52,26,944 रुपया चल / अचल सम्पत्ति का अर्जन किया गया। 

जिसे अबतक उक्त विवेचना में चिन्हित किया जा चुका है। जिसके सम्बन्ध में धारा 68 एफ एनडीपीएस एक्ट (सफेमा) के तहत कार्यवाही किया गया।

चल सम्पत्ति -

1 - इण्डियन बैंक के एकाउन्ट नम्बर 7622620712 में रुपया 58,21,486 (डेबिट फ्रीज)

2 - इण्डियन बैंक के एकाउन्ट नम्बर 7610396827 में रुपया 1,38,336.99 (डेबिट फ्रीज)

3 - इण्डियन बैंक के एकाउन्ट नम्बर 8069294902 में रुपया 60,00,000 (डेबिट फ्रीज)

अचल सम्पत्ति -

1 - आराजी न0 245 मौजा जगदीशपुर परगना कोलअसला तहसील पिण्डरा, वाराणसी कृषि भूमि 0.1635 हे० जो की भोला प्रसाद उपरोक्त के नाम से रजिस्टर्ड है। जिसकी कीमत 43,02,540 रुपये।

2 - आराजी न0 234 मौजा जगदीशपुर परगना कोलअसला तहसील पिण्डरा, वाराणसी कृषि भूमि 0.202 जो की भोला प्रसाद उपरोक्त के नाम से रजिस्टर्ड है। जिसकी कीमत 57,13,400 रुपये।

3 - आराजी न0 234 मौजा जगदीशपुर परगना कोलअसला तहसील पिण्डरा, वाराणसी कृषि भूमी 0.108हे0, खाता संख्या 00206 जो की भोला प्रसाद उपरोक्त के नाम से रजिस्टर्ड है। जिसकी कीमत 43,51, 182 रुपये।

4 - आवासीय खाली भूमि आराजी न0 265 मौजा भरलाई वार्ड शिवपुर सदर, क्षेत्रफल 252.788 वर्ग मी० जो की भोला प्रसाद उपरोक्त के नाम से रजिस्टर्ड है। जिसकी कीमत 71,00,000 रुपये।

5- प्रापर्टी मकान आराजी न0 220 H.No. 38/2-A-63-65 तुलसीपुर, भेलूपुर वाराणसी क्षेत्रफल 656.78वर्ग मी0 जो की भोला जायसवाल पो० व शैली ट्रेडर्स के नाम से रजिस्टर्ड है। जिसकी कीमत 23 करोड़ रुपये।

6 - खुली भूमि आराजी न0 34/3 व 33 मौजा मडौली सदर, वाराणसी क्षेत्रफल 669.14 वर्गमी०, जो की भोला जायसवाल उपरोक्त की पत्नी शारदा जायसवाल के नाम से रजिस्टर्ड है। जिसकी कीमत 1,15,00,000 रुपये।

7 - आवासीय भवन क्षेत्रफल 231.01 वर्ग मी0 म0न0 सी 27/142 सी 1 जगतगंज रामकटोरा वार्ड चेतगंज जो की शारदा जायवाल व वैशाली पुर्सवानी के नाम से रजिस्टर्ड है। जिसकी कीमत 1,98,00,000 रुपये।

8 - आवासीय भवन आराजी न0 647 म0न0 सी 19/15- एम-3-ए-6 हबीबपुरा, लल्लापुरा वार्ड चेतगंज वाराणसी क्षेत्रफल 135.50 वर्ग मी0 जो की भोला जायसवाल की पत्नी शारदा जायसवाल व पुत्री प्रगति जायसवाल के नाम से रजिस्टर्ड है। जिसकी कीमत 1,05,00,000 रुपये।

कार्यवाही -

विवेचना के क्रम में कोडिन कफ सिरफ के तस्करी से जुड़े जघन्नय अपराधों के रोकथाम हेतु कठोरतम् विधिक कार्यवाही तथा मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने हेतु प्रमुख अभियुक्त भोला जयसवाल उपरोक्त की अबतक चिन्हित चल / अचल सम्पत्तियों (अपराध से अर्जित) का धारा 68 एफ एनडीपीएस एक्ट (सफेमा) में कार्यवाही करते हुए कार्यवाही की नोटिस अभियुक्त को जिला कारागार सोनभद्र पर तामिल करायी गयी तथा परिजनों को नोटिस घर पर नियमानुसार समक्ष स्वतंत्र गवाहान चस्पा की कार्यवाही किया गया तथा अन्य अवैध तरीके से अर्जित चल अचल सम्पत्तियों की जानकारी की जा रही है तथा अभियुक्त भोला जयसवाल उपरोक्त को साक्ष्य के आधार पर मा० न्यायालय से निर्गत वारण्ट बी तामिल कराया गया।

वाराणसी क्षेत्रफल 135.50 वर्ग मी0 जो की भोला जायसवाल की पत्नी शारदा जायसवाल व पुत्री प्रगति जायसवाल के नाम से रजिस्टर्ड है। जिसकी कीमत 1,05,00,000 रुपये।

कार्यवाही -

विवेचना के क्रम में कोडिन कफ सिरफ के तस्करी से जुड़े जघन्नय अपराधों के रोकथाम हेतु कठोरतम् विधिक कार्यवाही तथा मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने हेतु प्रमुख अभियुक्त भोला जयसवाल उपरोक्त की अबतक चिन्हित चल अचल सम्पत्तियों (अपराध से अर्जित) का धारा 68 एफ एनडीपीएस एक्ट (सफेमा) में कार्यवाही करते हुए कार्यवाही की नोटिस अभियुक्त को जिला कारागार सोनभद्र पर तामिल करायी गयी तथा परिजनों को नोटिस घर पर नियमानुसार समक्ष स्वतंत्र गवाहान चस्पा की कार्यवाही किया गया तथा अन्य अवैध तरीके से अर्जित चल अचल सम्पत्तियों की जानकारी की जा रही है तथा अभियुक्त भोला जयसवाल उपरोक्त को साक्ष्य के आधार पर मा० न्यायालय से निर्गत वारण्ट बी तामिल कराया गया।

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण -

1. प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी।

2. व0उ0नि0 घनश्याम निषाद, थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी।

3. उ0नि0 भरत कुमार चौधरी एसआईटी प्रभारी।

4. उ0नि0 मुकेश पाल एसआईटी टीम।

5. उ0नि0 दिनेश सिंह एसआईटी टीम।

6. उ0नि0 विवेक एसआईटी टीम।

7. का0 धर्मवीर भारती एसआईटी टीम।

सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन, कमिश्नरेट वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)