वाराणसी थाना रोहनियां पुलिस टीम द्वारा कोडिन कफ सिरफ तस्करी प्रकरण में बड़ी कार्यवाही करते हुए मुख्य अभियुक्त भोला जायसवाल व उसके परिजनों के अपराध से अर्जित सम्पत्ति लगभग 30,52,26,944/- रुपये का धारा 68 (F) एनडीपीएस एक्ट (सफेमा) के तहत फ्रीज करते हुए सभी
वाराणसी थाना रोहनियां पुलिस टीम द्वारा कोडिन कफ सिरफ तस्करी प्रकरण में बड़ी कार्यवाही करते हुए मुख्य अभियुक्त भोला जायसवाल व उसके परिजनों के अपराध से अर्जित सम्पत्ति लगभग 30,52,26,944/- रुपये का धारा 68 (F) एनडीपीएस एक्ट (सफेमा) के तहत फ्रीज करते हुए सभी अचल सम्पत्ति पर फ्रीज का बैनर पोस्टर लगाया गया।
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम के मद्देनजर चोरी/लूट/अवैध ड्रग हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया व प्रभारी निरीक्षक रोहनियां के नेतृत्व में आज दिनांक 25.01.2026 को थाना रोहनिया पुलिस टीम द्वारा थाना रोहनियां पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0343/2025 धारा 8/21/25/29 NDPS एक्ट व 111 बीएनएस के अभियुक्त भोला प्रसाद (शैली ट्रेडर्स के प्रोपराइटर) पुत्र स्व० रामदयाल जायसवाल निवासी A-9/24J कायस्थ टोला प्रहलाद घाट थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा कोडिन कफ सिरफ तस्करी करके अपराध से अर्जित सम्पत्ति लगभग 30,52,26,944/- रुपये को धारा 68 एफ एनडीपीएस एक्ट (सफेमा) के तहत सभी अचल सम्पत्ति पर फ्रीज का बैनर पोस्टर लगाते हुए सर्व सम्बन्धित को सूचित किया गया।
अचल सम्पत्ति -
1 - आराजी न0 245 मौजा जगदीशपुर परगना कोलअसला तहसील पिण्डरा, वाराणसी कृषि भूमि 0.1635 हे0 जो की भोला प्रसाद उपरोक्त के नाम से रजिस्टर्ड है, जिसकी कीमत 43,02,540 रुपये।
2 - आराजी न0 234 मौजा जगदीशपुर परगना कोलअसला तहसील पिण्डरा, वाराणसी कृषि भूमि 0.202 जो की भोला प्रसाद उपरोक्त के नाम से रजिस्टर्ड है, जिसकी कीमत 57,13,400 रुपये।
3 - आराजी न0 234 मौजा जगदीशपुर परगना कोलअसला तहसील पिण्डरा, वाराणसी कृषि भूमी 0.108हे0, खाता संख्या 00206 जो की भोला प्रसाद उपरोक्त के नाम से रजिस्टर्ड है। जिसकी कीमत 43,51,182 रुपये।
4 - आवासीय खाली भूमि आराजी न0 265 मौजा भरलाई वार्ड शिवपुर सदर, क्षेत्रफल 252.788 वर्ग मी0 जो की भोला प्रसाद उपरोक्त के नाम से रजिस्टर्ड है, जिसकी कीमत 71,00,000 रुपये।
5 - प्रापर्टी मकान आराजी न0 220 म0नं0 38/2-A-63-65 तुलसीपुर, भेलूपुर, वाराणसी क्षेत्रफल 656.78वर्ग मी0 जो की भोला जायसवाल पो० व शैली ट्रेडर्स के नाम से रजिस्टर्ड है, जिसकी कीमत 23 करोड़ रुपये।
6 - खुली भूमि आराजी न0 34/3 व 33 मौजा मडौली सदर, वाराणसी क्षेत्रफल 669.14 वर्गमी०, जो की भोला जायसवाल उपरोक्त की पत्नी शारदा जायसवाल के नाम से रजिस्टर्ड है, जिसकी कीमत 1,15,00,000 रुपये। 7 - आवासीय भवन क्षेत्रफल 231.01 वर्ग मी0 म0न0 सी 27/142 सी 1 जगतगंज रामकटोरा वार्ड चेतगंज जो की शारदा जायवाल व वैशाली पुर्सवानी के नाम से रजिस्टर्ड है, जिसकी कीमत 1,98,00,000 रुपये। 8 - आवासीय भवन आराजी न0 647 म0न0 सी 19/15- एम-3-ए-6 हबीबपुरा, लल्लापुरा वार्ड चेतगंज वाराणसी क्षेत्रफल 135.50 वर्ग मी० जो की भोला जायसवाल की पत्नी शारदा जायसवाल व पुत्री प्रगति जायसवाल के नाम से रजिस्टर्ड है, जिसकी कीमत 1,05,00,000 रुपये ।
कार्यवाही -
विवेचना के क्रम में कोडिन कफ सिरफ के तस्करी से जुड़े जघन्नय अपराधों के रोकथाम हेतु कठोरतम् विधिक कार्यवाही तथा मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने हेतु अभियुक्त भोला जयसवाल उपरोक्त की अबतक चिन्हित चल/अचल सम्पत्तियों (अपराध से अर्जित) का धारा 68 एफ एनडीपीएस एक्ट (सफेमा) के तहत आज दिनांक 25.01.2026 को सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया व प्रभारी निरीक्षक थाना रोहनिया पुलिस टीम के पूर्व से चिन्हित अभियुक्त भोला जयसवाल व उनके परिजनों की अपराध से अर्जित अचल सम्पत्ति के स्थानों पर पहुँचा गया जहाँ पर पूर्व सूचना के अनुसार राजस्व टीम भी मौजूद थी।
उक्त सभी 8 अचल सम्पत्ति को फ्रीज करते हुए उसके जमीन/मकान आदि पर बैनर लगाते हुए सर्व साधारण को सूचित किया गया कि उपरोक्त सभी प्रापर्टी पर खरीद/बेच/उपभोग पर रोक लगायी जाती है। समस्त विधिक कार्यवाही का फोटोग्राफी व विडियों ग्राफी करायी गयी।
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण -
1. संजीव कुमार शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां कमिश्नरेट वाराणसी।
2. प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह थाना रोहनियां कमिश्नरेट वाराणसी।
3. व०उ०नि० घनश्याम निषाद, थाना रोहनियां कमिश्नरेट वाराणसी ।
4. उ0नि0 भरत कुमार चौधरी एसआईटी प्रभारी।
5. म0उ0नि0 निरुपमा यादव थाना रोहनियां कमिश्नरेट वाराणसी।
6. हे0का0 अविनाश राय थाना रोहनियां कमिश्नरेट वाराणसी।
7. म0का0 आकांक्षा थाना रोहनियां कमिश्नरेट वाराणसी।
8. उ0नि0 मुकेश पाल एसआईटी टीम।
9. उ0नि0 दिनेश सिंह एसआईटी टीम ।
10. उ0नि0 विवेक एसआईटी टीम।
11. का0 धर्मवीर भारती एसआईटी टीम।
सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन, कमिश्नरेट वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने एनबीसीसी के अधिकारियों एवं परियोजना वास्तुकार के साथ इंग्लिशिया लाइन स्थित जवाहरलाल नेहरू व्यवसायिक केंद्र, वाराणसी का निरीक्षण किया
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु मैरिज लॉन संचालकों एवं डीजे संचालकों के साथ गोष्ठी कर दिये गये आवश्यक निर्देश
