वाराणसी थाना रोहनियां पुलिस टीम द्वारा 1.075 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ 1 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
वाराणसी थाना रोहनियां पुलिस टीम द्वारा 1.075 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ 1 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां के कुशल नेतृत्व में थाना रोहनियां पुलिस टीम द्वारा "आपरेशन चक्रव्यूह" के तहत थाना रोहनियां क्षेत्र में चेकिंग के दौरान से 01 नफ़र अभियुक्त इस्तियाक पुत्र जलालुद्दीन निवासी बच्छाव थाना रोहनियां कमि० वाराणसी उम्र करीब 40 वर्ष को आज दिनांक 16.09.2026 को समय करीब 02.20 बजे थाना रोहनियां क्षेत्रांतर्गत डाफी टोल प्लाजा के पास सर्विस लेन से 1.075 कि0ग्रा0 नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना रोहनियां पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 0311/2026 धारा- 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
इस्तियाक पुत्र जलालुद्दीन निवासी- बच्छाव थाना रोहनियां कमि० वाराणसी उम्र करीब 40 वर्ष ।
गिरफ्तारी/बरामदगी का स्थान, दिनांक व समय-
दिनांक 16.09.2026 समय 02.20 बजे, थाना रोहनियां क्षेत्रांतर्गत डाफी टोल प्लाजा के पास सर्विस लेन से।
बरामदगी का विवरण-
1.075 किग्रा अवैध गांजा, 330/- रुपये नगद व एक अदद मोबाइल फोन बरामद ।
आपराधिक इतिहास/संबंधित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-0311/2026 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना रोहनियां कमिश्नरेट वाराणसी ।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-
प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह, उ0नि0 धर्मेन्द्र राजपूत, हे0का0 रामकेश्वर, का० बलिराम वर्मा, का० सचिन मिश्रा थाना रोहनियां कमि० वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना लोहता पुलिस टीम द्वारा कुल 20 लीटर अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त गोविन्द भारती गिरफ्तार
मंडलायुक्त ने तहसील सदर के निरीक्षण में लापरवाही पर लगाई फटकार फाइलों के निस्तारण में मिलीं गंभीर कमियां