•   Wednesday, 04 Feb, 2026
Varanasi Police Station Manduwadih Police Team successfully solved the theft case and arrested one a

वाराणसी थाना मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 1 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, कब्जे से चोरी का समरसेब्ल बरामद

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 1 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, कब्जे से चोरी का समरसेब्ल बरामद

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा चोरी/लूट/नकबजनी की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियाँ के कुशल नेतृत्व में "ऑपरेशन चक्रव्यूह" के तहत मुखबिर की सूचना पर थाना मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते अभियुक्त रविन्द्र यादव पुत्र स्व० सुजीत यादव सादात मसौडा बदलपुर थाना-जाफराबाद, जनपद-जौनपुर को आज दिनांक- 21.01.2026 को समय करीब 00.30 बजे बीएलडब्ल्यू परिसर में अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से एक अदद समरसेबुल टलूगा कम्पनी बरामद किया गया। 
उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मण्डुवाडीह पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण-

दिनांक 20.01.2026 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा कंचनपुर पार्क नगर निगम से टलूगा कंपनी का समरसेबुल चोरी कर लेने के सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना मण्डुवाडीह पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसके आधार पर थाना मण्डुवाडीह में मु0अ0सं0 0032/226 धारा 305 (a) बीएनएस पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 भीम ठाकुर द्वारा संपादित की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

रविन्द्र यादव पुत्र स्व० सुजीत यादव सादात मसौडा बदलपुर थाना-जाफराबाद, जनपद-जौनपुर उम्र करीब 40 वर्ष।

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-

बीएलडब्ल्यू परिसर में अंडरपास के पास से, दिनांक 21.01.2026 को समय करीब 00.30 बजे ।

बरामदगी का विवरण-

एक अदद समरसेबुल टलूगा कम्पनी का बरामद।

संबंधित अभियोग/आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0स0-32/2026 धारा 305 (A), 317 (2) बीएनएस थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. उ0नि0 प्रदीप कुमार यादव थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी।

2. प्र0उ0नि0 ऋषभ शुक्ला थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी।

3. का0 अंगद थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी।

4. का0 शिवराम थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)