वाराणसी थाना चौक पुलिस द्वारा शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
वाराणसी थाना चौक पुलिस द्वारा शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन महोदय के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध व प्रभारी निरीक्षक चौक के नेतृत्व में थाना चौक पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर दिनांक 30.01.2026 को मु0अ0सं0-0029/2026 धारा 303(2), बढोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त साहिल पुत्र अब्दुल हमिद उर्फ मैना पता बेनिया तिराहा के पास नगर निगम रैन बसेरा के पीछे झोपड़ पट्टी थाना चौक जनपद वाराणसी, उम्र 19 वर्ष को चोरी की एक अदद स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना चौक पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरणः दिनांक 27.01.2026 को थाना स्थानीय क्षेत्र के मणिकर्णिका घाट के पास से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल वाहन सं0 UP65DA2251 की चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई थी।
प्राप्त सूचना के आधार पर थाना चौक पर चोरी हुये स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के सम्बन्ध में मु0अ0सं0-0029/2026, धारा 303(2), बढोत्तरी धारा - 317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
अभियोग का विवरण:- मु0अ0सं0-0029/2026, धारा-303(2) बीएनएस व बढोत्तरी धारा-317(2) बीएनएस थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।
अभियुक्त का विवरणः- साहिल पुत्र अब्दुल हमिद उर्फ मैना पता बेनिया तिराहा के पास नगर निगम रैन बसेरा के पीछे झोपड़ पट्टी थाना चौक जनपद वाराणसी, उम्र 19 वर्ष ।
गिरफ्तारी का स्थान व दिनांक स्थान- श्रीकाशी विश्वनाथ हेल्प डेस्क के बगल वाली गली दिनांक-
बरामदगी का विवरणः एक स्प्लेंडर मोटर साइकिल वाहन, रंग काला, संख्या UP65DA2251
बरामद एवं गिरफ्तार करने वाली टीमः -
1. प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 प्रणव पाण्डेय थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी
3. उ0नि0 आलोक यादव थाना चौक कमि० वाराणसी।
4. का0 कुँअर बहादुर सिंह थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।
5. का0 चंदन पाण्डेय थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने एनबीसीसी के अधिकारियों एवं परियोजना वास्तुकार के साथ इंग्लिशिया लाइन स्थित जवाहरलाल नेहरू व्यवसायिक केंद्र, वाराणसी का निरीक्षण किया
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु मैरिज लॉन संचालकों एवं डीजे संचालकों के साथ गोष्ठी कर दिये गये आवश्यक निर्देश
