•   Wednesday, 04 Feb, 2026
Varanasi Police Station Chetganj arrested one accused while gambling recovered Rs 4100/ and one Android mobile.

वाराणसी थाना चेतगंज पुलिस जुआ खेलते हुए 1 अभियुक्त गिरफ्तार, 4100/- रुपये व 1 एण्ड्रायड मोबाइल बरामद

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना चेतगंज पुलिस जुआ खेलते हुए 1 अभियुक्त गिरफ्तार, 4100/- रुपये व 1 एण्ड्रायड मोबाइल बरामद

पुलिस आयुक्त कमिश्नरट वाराणसी द्वारा कमिश्नरेट वाराणसी में सार्वजनिक स्थान पर जुआ पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण मे, सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना चेतगंज के कुशल नेतृत्व में दिनांक-01.02.2026 को थाना चेतगंज पुलिस द्वारा अन्तर्गत धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधि० के तहत जुए का माल 4100/- रुपये व 01 एण्ड्रायड मोबाइल के साथ अभियुक्त आकाश उर्फ कल्लू सोनकर पुत्र छागुंर सोनकर निवासी-एस 23/15 चौकाघाट देलवरिया थाना जैतपुरा उम्र करीब 22 वर्ष गिरफ्तार किया गया। 
उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के संबंध में थाना चेतगंज पर मु0अ0सं0-020/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण - दिनांक 01.02.2026 को मुखबिर खास ने आकर सूचना दिया कि तेलियाबाग चौराहे के पास विश्वनाथ गेस्ट हाउस वाली गली में चाय के दुकान के पास में कुछ व्यक्ति ऑनलाइन भाग्यलक्ष्मी वेबसाइट के माध्यम से कुछ लोगों को जुटाकर जुआ खेल व खिलवा रहे है यदि जल्दी किया जाए तो पकड़ा जा सकता है। 
मुखबिर खास की इस बात पर विश्वास कर मुखबिर को साथ लेकर मुखबिर द्वारा बताये गए स्थान पर पहुँचे तो मुखबिर खास ने दूर से ही इशारा करके बताया और मौके से हट बढ़ गया। 
थाना चेतगंज पुलिस टीम द्वारा घेरघार कर ऑनलाइन जुआ खेल रहे अभियुक्त आकाश उर्फ कल्लू सोनकर पुत्र छागुंर सोनकर निवासी-एस 23/15 चौकाघाट देलवरिया थाना जैतपुरा उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। 
अन्य जुआ खेलने वाले लोग भाग गये। उक्त गिरफ्तारी के संबंध में थाना चेतगंज में मु0अ0सं0-020/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।

विवरण पूछताछ- पकड़े गए व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम आकाश उर्फ कल्लू सोनकर पुत्र छागुर सोनकर निवासी-एस 23/15 चौकाघाट देलवरिया थाना जैतपुरा उम्र करीब 22 वर्ष बता रहा है, बरामद 4100/-रुपये व 01 एण्ड्रायड मोबाइल के बारे में पूछा गया तो बताया कि मैं ऑनलाइन भाग्यलक्ष्मी एप के माध्यम से जीत हार की बाजी लगाकर जुआ खेलता व खिलवाता हूँ, इसी से मैं अपना और अपने परिवार का खर्चा चलाता हूँ व अपनी शान शौकत पूरी करता हूँ। आज भी भाग्यलक्ष्मी वेबसाइट के माध्यम से जुआ खेलवा रहा था कि आप लोगों ने पकड़ लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- 1- आकाश उर्फ कल्लू सोनकर पुत्र छागुंर सोनकर निवासी-एस 23/15 चौकाघाट देलवरिया थाना जैतपुरा उम्र करीब 22 वर्ष ।

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान दिनांकः 01.02.2026 को, स्थान- तेलियाबाग चौराहे के पास विश्वनाथ गेस्ट

हाउस वाली गली में चाय के दुकान के पास।

बरामदगी का विवरण-

1. जुए में प्रयुक्त 4100/- रुपया ।

(आई.एम.ई.आई. 868185076235274 2. 01 एण्ड्रायड मोबाइल vivo कंपनी ग्रे कलर 868185076235266)

गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. प्र०नि० विजय कुमार शुक्ला थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।

2. उ0नि0 अली अतहर थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।

3. उ0नि0 संदीप चौरसिया थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।

4. का0 किशन कुमार गौड़ थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल
वाराणसी

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)