वाराणसी थाना भेलूपुर पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी थाना भेलूपुर पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, चोरी/लूट/दुष्कर्म/अपहरण की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक थाना भेलूपुर के नेतृत्व में थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-0061/2026 धारा-376/506 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त अमन कुमार पुत्र शम्भूनाथ निवासी ग्राम राघोपुर थाना रसड़ा जिला बलिया उम्र करीब 25 वर्ष को द्वारिकाधीश मंदिर के पास से दिनांक 29.01.2026 को नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।
घटना का विवरणः- वादिनी मुकदमा / पीडिता (तत्कालीक उम्र करीब 13 वर्ष) से जबरदस्ती शारिरिक सम्बन्ध बनाना, फोटो
वीडियो वायरल करने की धमकी देने आदि कतिपय आरोपो के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया था प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर प्रभारी निरीक्षक थाना भेलूपुर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना भेलूपुर पर मु0अ0सं0-0061/2026 धारा 376/506 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया था। दिनांक- 29.01.2026 को थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा उक्त मुकदमें से संबंधित अभियुक्त अमन कुमार पुत्र शम्भूनाथ निवासी ग्राम राघोपुर थाना रसड़ा जिला बलिया उम्र करीब 25 वर्ष को द्वारिकाधीश मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- अमन कुमार पुत्र शम्भूनाथ निवासी ग्राम राघोपुर थाना रसड़ा जिला बलिया उम्र करीब 25 वर्ष।
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान दिनांक- 29/01/2026 को, स्थान- द्वारिकाधीश मंदिर के पास से।
पंजीकृत अभियोग का विवरण मु0अ0सं0-0061/2026 धारा 376/506 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार त्रिपाठी थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।
2. व0उ0नि0 प्रेमलाल सिंह थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।
3. उ0नि0 लवकुश यादव थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी
रिपोर्ट- पवन चौबे..वाराणसी
वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने एनबीसीसी के अधिकारियों एवं परियोजना वास्तुकार के साथ इंग्लिशिया लाइन स्थित जवाहरलाल नेहरू व्यवसायिक केंद्र, वाराणसी का निरीक्षण किया
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु मैरिज लॉन संचालकों एवं डीजे संचालकों के साथ गोष्ठी कर दिये गये आवश्यक निर्देश
