नगर निगम वाराणसी द्वारा शहीद उद्यान का दो माह में बदलेगा स्वरूप, सीएम ग्रिड्स योजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश,8.98 करोड़ से संवरेगा शहीद उद्यान आधुनिक झूलों, फव्वारे व पाथवे के साथ 1.5 करोड़ से बनेगी हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरी

11.61 करोड़ से चमकेगी फल मंडी सड़क' सीएम ग्रिड्स योजना के तहत तिलक मूर्ति से भारत सेवाश्रम तक ड्रेनेज व फुटपाथ का कार्य तेज
वाराणसी: नगर निगम शहर के पार्कों के कायाकल्प और सौंदर्यीकरण की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। इसी कड़ी में सिगरा स्थित शहीद उद्यान को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
मंगलवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने संयुक्त रूप से शहीद उद्यान एवं सिगरा फल मंडी के पास मुख्यमंत्री ग्रीन रोड्स इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (सीएम ग्रिड्स) के तहत चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को सख्त निर्देश दिए कि सौंदर्यीकरण का कार्य अगले दो माह के भीतर हर हाल में पूरा कर लिया जाए, ताकि शहरवासियों को जल्द ही एक आधुनिक व सुंदर पार्क की सौगात मिल सके।
इस परियोजना के तहत 8.98 करोड़ रुपये की लागत से शहीद उद्यान को संवारा जा रहा है, जिसमें आधुनिक झूलों, आकर्षक फव्वारे और मॉर्निंग वॉक पाथवे के साथ-साथ 1.5 करोड़ रुपये की लागत से एक हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण भी किया जा रहा है।
वहीं, सीएम ग्रिड्स योजना के तहत 11.61 करोड़ रुपये की लागत से तिलक मूर्ति से भारत सेवाश्रम तक के 610 मीटर लंबे मार्ग पर ड्रेनेज व फुटपाथ का कार्य तेज गति से कराकर फल मंडी सड़क को मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने कार्य की गुणवत्ता और समयसीमा को लेकर कड़े दिशा-निर्देश दिए ताकि यह मॉडल रोड भविष्य में अन्य क्षेत्रों के लिए एक उदाहरण बन सके।
अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और इसे तय समय के भीतर हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा।