वाराणसी पूर्वोत्तर रेलवे का मंडल चिकित्सालय रेल कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत है तथा उनके स्वास्थ्य की कुशलता हेतु सदैव प्रयासरत है
वाराणसी पूर्वोत्तर रेलवे का मंडल चिकित्सालय रेल कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत है तथा उनके स्वास्थ्य की कुशलता हेतु सदैव प्रयासरत है
इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा० एम एस नबियाल के निर्देशन में मंडल चिकित्सालय की टीम द्वारा आज बुधवार 11मई,2022 को वाराणसी मंडल के क्रू नियंत्रक कक्ष में लाइन कर्मचारियों हेतु स्वास्थ्य जाँच शिविर लगाया गया ।
इस स्वास्थ्य जाँच शिविर में मंडल चिकित्सालय की सहायक मंडल चिकित्साधिकारी डा.ममता सिंह एवं उनकी पैरामेडिकल टीम द्वारा वाराणसी मंडल के क्रू नियंत्रक कक्ष में कुल 50 लाइन कर्मचारियों का ब्लड शुगर,ब्लड प्रेशर,ई.सी.जी. तथा कद और वजन मापा गया जिसमें 06 कर्मचारियों को ब्लड शुगर एवं 15 कर्मचारियों को हाई बी.पी./हाइपर टेंशन रोगग्रस्त होने का पता चला मंडल के चिकित्सकों द्वारा रोगग्रस्त कर्मचारियों को समुचित उपचार हेतु गहन परामर्श एवं दवायें दी गई ।
अशोक कुमार
जन सम्पर्क अधिकारी,वाराणसी
वाराणसी थाना चौबेपुर वं एस0ओ0जी0 की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा जीएसटी फ्रॉड प्रकरण में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तार
वाराणसी थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 5 अभियुक्त गिरफ्तार, 52 अदद ताश के पत्ते एवं माल फड़ ₹12,570/- नगद बरामद
