•   Wednesday, 04 Feb, 2026
Varanasi Chetganj police team arrested two accused wanted in a case related to assault and threat to

वाराणसी थाना चेतगंज पुलिस टीम द्वारा मारपीट व जान से मारने की धमकी से संबंधित मुकदमें में वांछित 2 अभियुक्तगण गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना चेतगंज पुलिस टीम द्वारा मारपीट व जान से मारने की धमकी से संबंधित मुकदमें में वांछित 2 अभियुक्तगण गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों एवं मारपीट/चोरी/लूट के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना चेतगंज के कुशल नेतृत्व में थाना चेतगंज पुलिस टीम द्वारा दिनांक-27.01.2026 को मु.अ.सं.-13/2026 धारा-131,117(2),352, 351 (3) BNS में नामित/वांछित अभियुक्तगण 1. शनि गुप्ता पुत्र स्व० अशोक गुप्ता निवासी C-07/265 सेनपुरा चेतगंज कमिश्ररेट वाराणसी उम्र 20 वर्ष व 2. आजाद गुप्ता पुत्र स्व० अशोक गुप्ता निवासी C-07/265 सेनपुरा चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी उम्र 24 वर्ष को जमानतीय अपराध होने की दशा में अन्तर्गत धारा 170 BNSS में गिरफ्तार किया गया। कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत धारा-170/126/135 BNSS के अन्तर्गत चालानी रिपोर्ट तैयार कर पेशी हेतु माननीय न्यायालय विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट/सहायक पुलिस आयुक्त नगर कमिश्नरेट वाराणसी के समक्ष प्रेषित किया गया। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण - प्रतिवादीगण द्वारा बिना वजह गाली-गलौज देने, अचानक हमला करके वादी के दांत तोड़ देने व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में आवेदक द्वारा दिए गए लिखित प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना चेतगंज पर मु.अ.सं.-13/2026 धारा-131,117(2),352, 351(3) BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया था। 
दिनांक-27.01.2026 को थाना चेतगंज पुलिस टीम द्वारा उक्त मुकदमें से संबंधित अभियुक्तगण शनि गुप्ता उपरोक्त व आजाद गुप्ता उपरोक्त को अन्तर्गत धारा 170 BNSS में गिरफ्तार किया गया। 
कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत धारा-170/126/135 BNSS के अन्तर्गत चालानी रिपोर्ट तैयार कर पेशी हेतु माननीय न्यायालय विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट/सहायक पुलिस आयुक्त नगर कमिश्नरेट वाराणसी के समक्ष प्रेषित किया गया। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-

1. शनि गुप्ता पुत्र स्व० अशोक गुप्ता निवासी C-07/265 सेनपुरा चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी उम्र 20 वर्ष। 2. आजाद गुप्ता पुत्र स्व० अशोक गुप्ता निवासी C-07/265 सेनपुरा चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी उम्र 24 वर्ष ।

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान- दिनांकः 27.01.2026 को, स्थान- सेनपुरा चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. प्र०नि० विजय कुमार शुक्ला थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।

2. उ0नि0 वैभव शुक्ला चौकी प्रभारी चेतगंज, थाना चेतगंज कमिश्ररेट वाराणसी।

3. उ0नि0 अभिषेक राव थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।

4. आरक्षी रितिक राज थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।

5. आरक्षी संदीप गौतम थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)