•   Wednesday, 04 Feb, 2026
Varanasi Adampur police station arrested two accused with a total of 6.4 liters of illegal raw count

वाराणसी थाना आदमपुर पुलिस द्वारा कुल 6.4 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब विन्डीज लाइम के साथ 2 अभियुक्तगण गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

थाना आदमपुर पुलिस द्वारा कुल 6.4 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब विन्डीज लाइम के साथ 02 अभियुक्तगण गिरफ्तार।

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों / मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक थाना आदमपुर के कुशल नेतृत्व में थाना आदमपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 26/01/2026 को अभियुक्तगण 01. संजय प्रसाद गुप्ता पुत्र स्व० पन्ना लाल गुप्ता निवासी-ए-39/28 लाटभैरव सरैया थाना-जैतपुरा वाराणसी उम्र 50 वर्ष, 02. कौशल चौरसिया पुत्र लालचन्द्र चौरसिया निवासी- के 30/75 चौखम्भा थाना कोतवाली वाराणसी उम्र 35 वर्ष को कुल 6.4 लीटर देशी शराब विन्डीज लाइम अवैध कच्ची देशी शराब के साथ गोलगड्डा रोडवेज बस डिपो शौचालय के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के संबंध में थाना आदमपुर में मु0अ0सं0-0025/2026 धारा 60 अबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।

विवरण पूछताछ - अभियुक्तगण 01. संजय प्रसाद गुप्ता पुत्र स्व० पन्ना लाल गुप्ता निवासी- ए-39/28 लाटभैरव सरैया थाना-जैतपुरा वाराणसी उम्र 50 वर्ष 02. कौशल चौरसिया पुत्र लालचन्द्र चौरसिया निवासी के 30/75 चौखम्भा थाना कोतवाली वाराणसी उम्र-35 वर्ष पूछने पर बता रहा है कि 26 जनवरी है सारे ठेके बन्द है। इसलिये हम दोनो लोग पैसा कमाने के लिये हम लोग गोलगड्‌डा रोडवेज बस डिपो शौचालय के पास हाथ में सफेद रंग की बोरी में देसी शराब लेकर बेच रहे थे कि आप लोगों को देखकर डर गये और भागने का प्रयास किये ही था कि आप लोगों ने पकड़ लिया।

अभियुक्तगण का विवरणः -

01. संजय प्रसाद गुप्ता पुत्र स्व० पन्ना लाल गुप्ता निवासी-ए-39/28 लाटभैरव सरैया थाना-जैतपुरा वाराणसी उम्र-50 वर्ष । 02. कौशल चौरसिया पुत्र लालचन्द्र चौरसिया निवासी- के 30/75 चौखम्भा थाना कोतवाली वाराणसी उम्र-35 वर्ष।

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान दिनांक 26.01.2026 को, स्थान- गोलगड्‌डा रोडवेज बस डिपो शौचालय के पास से।

बरामदगी का विवरणः- 6.4 लीटर देशी शराब विन्डीज लाइम व 1890/- रुपये।

गिरफ्तार करने वाली टीमः -

1. विमल कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

2. उ0नि0 अभय गुप्ता चौकी प्रभारी हनुमानफाटक थाना आदमपुर कमि० वाराणसी

3. उ०नि० भृगुपति त्रिपाठी चौकी प्रभारी मच्छोदरी थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

4. उ0नि0 अखिलेश यादव थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।

5. का0 राहुल थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

6. का0 हरीओम थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)