वाराणसी थाना कपसेठी पुलिस द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह के अंतर्गत चोरी के घंटों के साथ अभियुक्त हरिराम मुसहर पुत्र सोमारू गिरफ्तार
वाराणसी थाना कपसेठी पुलिस द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह के अंतर्गत चोरी के घंटों के साथ अभियुक्त हरिराम मुसहर पुत्र सोमारू गिरफ्तार
दिनांक 28.01.2026 को थाना कपसेठी पुलिस द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के अंतर्गत संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम महिमापुर के पास से चोरी के संबंध में पंजीकृत मु०अ०सं० 192/2025, धारा 331(4)/305/317(2) बीएनएस से संबंधित प्रकाश में आए वांछित अभियुक्त हरिराम मुसहर पुत्र सोमारू, निवासी ग्राम जगदीशपुर, थाना सुरेरी, जनपद जौनपुर, उम्र लगभग 31 वर्ष, को चोरी के घंटे व छाल के साथ गिरफ्तार किया गया।
उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना कपसेठी पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण
थाना कपसेठी पर वादी कृपा शंकर सिंह द्वारा लिखित सूचना दी गई कि दिनांक 22.11.2025 की रात्रि में बाबा कोटेश्वर महादेव मंदिर, ग्राम दांदूदपुर (विगवापुर), थाना कपसेठी, जनपद वाराणसी में अज्ञात चोरों द्वारा मंदिर से एक बड़ा पीतल का घंटा (लगभग 25 किलोग्राम), आठ छोटे पीतल के घंटे (कुल लगभग 40 किलोग्राम), एक पेन ड्राइव, पीतल के झाल की तीन जोड़ी चोरी कर ली गई।
उक्त सूचना के आधार पर थाना कपसेठी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई तथा अभियुक्त की तलाश की जा रही थी, जिसके क्रम में आज गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ विवरण –पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि लगभग एक माह पूर्व उसने नदी किनारे स्थित शंकर जी के मंदिर से घंटा व छाल चोरी की थी।
अभियुक्त ने अपना अपराध स्वीकार किया है तथा भविष्य में इस प्रकार का कृत्य न करने का आश्वासन दिया है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
मु०अ०सं० 0132/2018, धारा 302 भादवि, थाना भदोही, जनपद भदोही।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त
गोमती ज़ोन, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी
वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने एनबीसीसी के अधिकारियों एवं परियोजना वास्तुकार के साथ इंग्लिशिया लाइन स्थित जवाहरलाल नेहरू व्यवसायिक केंद्र, वाराणसी का निरीक्षण किया
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु मैरिज लॉन संचालकों एवं डीजे संचालकों के साथ गोष्ठी कर दिये गये आवश्यक निर्देश
