कानून, शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल स्वयं उतरे सड़कों पर, दिए आवश्यक निर्देश
कानून, शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल स्वयं उतरे सड़कों पर, दिए आवश्यक निर्देश
पुलिस आयुक्त द्वारा शहर की सड़कों पर उतरकर यातायात, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
पुलिस आयुक्त द्वारा चौकाघाट, तेलियाबाग, लहुराबीर, कबीरचौरा, मैदागिन, मणिकर्णिका घाट, दशाश्वमेध घाट एवं रामापुरा आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया ।
निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त द्वारा मैदागिन से मणिकर्णिका घाट तक तथा दशाश्वमेध घाट से रामापुरा तक पैदल भ्रमण करते हुए मौके पर यातायात संचालन, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण का जायजा लिया गया।
इसी दौरान एक राजनीतिक पार्टी द्वारा बिना अनुमति प्रदर्शन करने का प्रयास किया गया, जिसे मौके पर पर्याप्त पुलिस बल लगाकर तत्काल रोका गया ।
पुलिस आयुक्त द्वारा स्पष्ट किया गया कि कमिश्नरेट वाराणसी क्षेत्र में बिना अनुमति किसी भी प्रकार के प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी तथा उल्लंघन की स्थिति में विधिसम्मत आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
इस दौरान तैनात पुलिस बल की विधिवत ब्रीफिंग भी की गई तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सतर्क रखने के निर्देश दिए गए ।
अतिक्रमण एवं यातायात नियम उल्लंघन पर सख्ती-
पैदल भ्रमण के दौरान पुलिस आयुक्त द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा बिना नंबर प्लेट के वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो ।
माघ मेला के पलट प्रवाह एवं गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत हाई अलर्ट-
माघ मेला के पलट प्रवाह के दृष्टिगत काशी में अत्यधिक संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं ।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े ।
सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है । साथ ही गणतंत्र दिवस को देखते हुए पूरे काशी क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित किया गया है ।
गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करते हुए होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है ।
लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है तथा बाहरी व्यक्तियों की पहचान/आईडी की गहनता से जांच की जा रही है।
“कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस आमजन एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत रूप से प्रतिबद्ध है”- पुलिस आयुक्त ।
आज दिनांक 25.01.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा कानून, शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु स्वयं शहर की सड़कों पर उतरकर यातायात, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। पुलिस आयुक्त द्वारा चौकाघाट, तेलियाबाग, लहुराबीर, कबीरचौरा, मैदागिन, मणिकर्णिका घाट, दशाश्वमेध घाट एवं रामापुरा क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान मैदागिन से मणिकर्णिका घाट तक तथा दशाश्वमेध घाट से रामापुरा तक पैदल भ्रमण करते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात संचालन एवं सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया।
इसी दौरान एक राजनीतिक पार्टी द्वारा बिना अनुमति प्रदर्शन के प्रयास को पर्याप्त पुलिस बल लगाकर रोका गया तथा स्पष्ट किया गया कि बिना अनुमति किसी भी प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी और उल्लंघन पर विधिसम्मत कार्यवाही होगी।
पुलिस बल की ब्रीफिंग कर सतर्कता बढ़ाने, अतिक्रमण हटाने तथा बिना नंबर प्लेट वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
माघ मेला के पलट प्रवाह से बढ़ी भीड़ एवं गणतंत्र दिवस को दृष्टिगत रखते हुए हाई अलर्ट घोषित कर सीसीटीवी व ड्रोन से निगरानी, होटल-ढाबों पर चेकिंग तथा बाहरी व्यक्तियों की आईडी जांच की जा रही है।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस आयुक्त,
वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने एनबीसीसी के अधिकारियों एवं परियोजना वास्तुकार के साथ इंग्लिशिया लाइन स्थित जवाहरलाल नेहरू व्यवसायिक केंद्र, वाराणसी का निरीक्षण किया
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु मैरिज लॉन संचालकों एवं डीजे संचालकों के साथ गोष्ठी कर दिये गये आवश्यक निर्देश
