•   Wednesday, 17 Jun, 2026
The juvenile delinquent wanted in the kidnapping case was taken into protection by the Varanasi poli Baragaon.

वाराणसी थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा अपहरण के अभियोग में वांछित बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा अपहरण के अभियोग में वांछित बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया

आज दिनांक 16.06.2026 को थाना बड़ागाँव पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के अंतर्गत संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर हरहुआ रिंग रोड चौराहे से चौबेपुर जाने वाले मार्ग के पास से मु0अ0सं0 223/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित वांछित बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया। उसके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 13.06.2026 को वादी द्वारा थाना बड़ागाँव पर लिखित तहरीर दी गई थी कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री घर से कहीं चली गई है। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। 
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बड़ागाँव पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में बाल अपचारी को संरक्षण में लेकर उसके पास से अपहृता को बरामद किया गया।

पूछताछ का विवरण :
बाल अपचारी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह और लड़की एक-दूसरे को पहले से जानते हैं तथा आपस में बातचीत करते थे। 
उसके अनुसार लड़की के परिजन उसका विवाह कहीं अन्यत्र करना चाहते थे, जिसके कारण वह दिनांक 13.06.2026 को लड़की को अपने साथ लेकर गया था।

गिरफ्तार/संरक्षण में लेने वाली पुलिस टीम :
उ0नि0 रवि कुमार
का0 मुकेश चौहान
म0का0 अंजू थाना बड़ागाँव पुलिस टीम, कमिश्नरेट वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन
कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- विकाश दत्त मिश्रा.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)