वाराणसी थाना जैतपुरा सरैया चौकी प्रभारी जुआड़ी पर पड़े भारी, ताश के पत्तों से जुआ खेलने वाले 5 अभियुक्तगण ताश के 52 पत्ते व जुए में प्रयुक्त 15,240/- रूपये के साथ धर दबोचा
वाराणसी थाना जैतपुरा पुलिस द्वारा ताश के पत्तों से जुआ खेलने वाले 5 अभियुक्तगण ताश के 52 पत्ते व जुए में प्रयुक्त 15,240/- रूपये के साथ गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम के मद्देनजर चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण मे, सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व थानाध्यक्ष जैतपुरा के कुशल नेतृत्व में थाना जैतपुरा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ताश के 52 पत्तों से जुआ खेलते हुए 05 अभियुक्तगण को जुए में प्रयुक्त 15,240/- रुपये के साथ जलालीपुरा अमरुद के मैदान से दिनांक 25/01/2026 को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी / बरामदगी के संबंध में थाना जैतपुरा पर मु0अ0सं0-0023/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण - दिनांक 25/01/2026 को थाना जैतपुरा पुलिस द्वारा गणतन्त्र दिवस के दृष्टिगत क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन में मामूर थे की मुखबिर से सूचना मिली की जलालीपुरा अमरुद के मैदान में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों से रुपयों की हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना पर थाना जैतपुरा की पुलिस टीम मौके पर पहुँच कर ताश के 52 पत्तों से जुआ खेलते हुए 05 अभियुक्तगण को जुए में प्रयुक्त 15,240/- रुपये व 52 ताश के पत्ते की एक गड्डी के साथ जलालीपुरा अमरूद के मैदान से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तगण का विवरण-
1. मनोज कुमार जायसवाल पुत्र गोपाल निवासी A17/187B17 शक्कर तालाब शैलपुत्री थाना जैतपुरा वाराणसी उम्र 32 वर्ष ।
2. राहुल सोनकर पुत्र मोहनलाल सोनकर निवासी A35/41 शक्कर तालाब शैलपुत्री थाना जैतपुरा जनपद वाराणसी उम्र 22 वर्ष ।
3. लल्लू दूबे पुत्र स्व० रामविलास निवासी J17/189 शक्कर तालाब शैलपुत्री थाना जैतपुरा जनपद वाराणसी उम्र करीब 38 वर्ष ।
4. साहिद जमाल पुत्र सलीम निवासी A35/41C जलालीपुरा थाना जैतपुरा जनपद वाराणसी उम्र करीब 28 वर्ष ।
5. सरफराज पुत्र रोशन निवासी A17/169 H-R शक्कर तालाब शैलपुत्री थाना जैतपुरा जनपद वाराणसी उम्र करीब 30 वर्ष ।
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान- दिनांक- 25/01/2026 को, स्थान- जलालीपुरा अमरुद का मैदान से।
बरामदगी का विवरण- खुले 52 पत्ते की 01 गड्डी (जुआ में प्रयुक्त) व माल फड़ से बरामद कुल 15,240/- रुपये
सम्बन्धित अभियोग का विवरण मु0अ0सं0-023/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. उ0नि0 उपेन्द्र प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी
2. उ0नि0 सत्यदेव गुप्ता, चौकी प्रभारी सरैया, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी
3. उ0नि0 अभय कुमार, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी
4. उ0नि0 हृदय लाल, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी
5. हे0का0 विजय कुमार सरोज, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी
6. का० इन्दल कुमार, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी
7. का0 रिंकू कुमार, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी
सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त, जोन-काशी, कमिश्नरेट वाराणसी
रिपोर्ट- अजीत सेठ..वाराणसी
वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने एनबीसीसी के अधिकारियों एवं परियोजना वास्तुकार के साथ इंग्लिशिया लाइन स्थित जवाहरलाल नेहरू व्यवसायिक केंद्र, वाराणसी का निरीक्षण किया
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु मैरिज लॉन संचालकों एवं डीजे संचालकों के साथ गोष्ठी कर दिये गये आवश्यक निर्देश
