वाराणसी थाना कैंट पुलिस द्वारा 15 वर्षीय डाउन सिंड्रोम से पीडित गुमशुदा बालक की 50 घण्टे के अन्दर तलाश कर, सकुशल उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया
वाराणसी थाना कैंट पुलिस द्वारा 15 वर्षीय डाउन सिंड्रोम से पीडित गुमशुदा बालक की 50 घण्टे के अन्दर तलाश कर, सकुशल उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा गुमशुदा/अपहृत बालक/बालिकाओं की तलाश हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैंट के कुशल नेतृत्व में थाना कैंट पुलिस टीम द्वारा करीब 15 वर्षीय मानसिक रूप से विशेष (डाउन सिंड्रोम से पीड़ित एवं बोलने में असमर्थ गुमशुदा बालक की तलाश कर सकुशल उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया।
उल्लेखनीय है कि दिनांक-24.01.2026 को आवेदक/वादी निवासी कैंटोमेंट जनपद वाराणसी ने लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि उनका 15 वर्षीय बेटा जो कि मूक बधिर है और डाउन सिंड्रोम बीमारी से पीड़ित हैं कहीं गुम हो गया है, जिसके संबंध में थाना कैंट पर मु0अ0सं0-0030/2026 धारा 137(2) बी०एन०एस० में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
जिसके उपरांत थाना कैंट पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बच्चे की तलाश हेतु विभिन्न संचार माध्यमों से प्रसारण व सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन से दिनांक-26.01.2026 को कछआ बाज़ार जनपद मिर्जापुर से उपरोक्त गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपूर्द किया गया।
परिजनों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा थाना कैंट पुलिस टीम के अथक प्रयास की सराहना करते हुए भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी।
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
01- प्र०नि० शिवाकांत मिश्रा थाना कैंट कमिश्नरेट वाराणसी।
02- उ0नि0 दीक्षा पाण्डेय थाना कैंट कमिश्नरेट वाराणसी ।
03- उ0नि0 शांतनु मिश्रा थाना कैंट कमिश्नरेट वाराणसी।
04- उ0नि0 अभिषेक सिंह थाना कैंट कमिश्नरेट वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन, कमिश्नरेट वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने एनबीसीसी के अधिकारियों एवं परियोजना वास्तुकार के साथ इंग्लिशिया लाइन स्थित जवाहरलाल नेहरू व्यवसायिक केंद्र, वाराणसी का निरीक्षण किया
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु मैरिज लॉन संचालकों एवं डीजे संचालकों के साथ गोष्ठी कर दिये गये आवश्यक निर्देश
