विधायक ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय श्याम दास जायसवाल के परिवार से मिलकर व्यक्त की अपनी शोक संवेदना
विधायक ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय श्याम दास जायसवाल के परिवार से मिलकर व्यक्त की अपनी शोक संवेदना
*वाराणसी की आवाज न्यूज -नारायनपुर से राहुल गुप्ता*
नरायनपुर क्षेत्र के बैकुंठपुर में वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय श्याम दास जायसवाल के दिवंगत होने पर चुनार क्षेत्र के विधायक अनुराग सिंह ने परिवार की सदस्य शकुंतला देवी, पत्रकार राजेश जायसवाल आदि से मिलकर उनसे इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाते हुए स्वर्गीय जयसवाल के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने बताया कि मेरे पिता जी पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह जी से श्याम दास जायसवाल जी का एक अटूट संबंध था प्रायः मैं उनके मुख से श्री जायसवाल जी का चर्चा सुना करता था। ऐसा महसूस हो रहा है की नरायनपुर से मेरा एक अभिभावक कम हो गया। उक्त अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रविंद्र नारायण सिंह, मंडल अध्यक्ष डॉ विजय सिंह, उपाध्यक्ष मिथिलेश पाठक, प्रतिनिधि आलोक सिंह, पंडित प्रमोद गोस्वामी,डॉ विनोद सिंह, शिवकुमार जायसवाल,आशुतोष दुबे ,संतोष चौरसिया,निरज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट- राहुल गुप्ता. जिला संवाददाता मीरजापुर
सोनभद्र आदिवासी के कंधे पर बंदूक रखकर सौदा कर रहे दलालों विरुद्ध सोनभद्र में प्रस्तावित PSP औद्योगिक परियोजना के विरोध
सोनभद्र रायपुर थाना क्षेत्र के गोटी बांध गांव दबंग सहजन सेवा केंद्र संचालक द्वारा दलित महिला और उसके पति को मारने पीटने का वीडियो हो रहा वायरल का बताया जा रहा है मामला