गांवों में विकास और व्यवस्थाओं की ज़मीनी पड़ताल करने मंडलायुक्त पहुंचे पिंडरा विकास खंड के ग्राम रसुलपुर, मंडलायुक्त ने ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया, मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली
गांवों में विकास और व्यवस्थाओं की ज़मीनी पड़ताल करने मंडलायुक्त पहुंचे पिंडरा विकास खंड के ग्राम रसुलपुर, मंडलायुक्त ने ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया, मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली
शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना सुनिश्चित किया जाए: मंडलायुक्त
कार्यों में गुणवत्ता व पारदर्शिता बनाए रखी जाए: कमिश्नर एस राजलिंगम
कैंप लगाकर ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिया जाए: मंडलायुक्त
वाराणसी:- मंडलायुक्त एस राजलिंगम द्वारा विकास खंड पिंडरा के ग्राम पंचायत रसुलपुर पहुंचकर बुनियादी सुविधाओं का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंचायत क्षेत्र में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का जायज़ा लिया और संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।
मंडलायुक्त ने पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य सेवाओं, फॉर्मर रजिस्ट्री, अमृत सरोवर, आंगनवाड़ी एवं विद्यालयों की स्थिति का अवलोकन किया।
उन्होंने ग्राम पंचायत में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की तथा आवश्यक सुधारों के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिवालय पहुंचकर भी ग्रामीणों को दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना सुनिश्चित किया जाए और कार्यों में गुणवत्ता व पारदर्शिता बनाए रखी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि आयुष्मान कार्ड, पेंशन, राशन कार्ड सहित अन्य संबंधित विभागों द्वारा भी कैंप लगाकर ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिया जाए।
मंडलायुक्त द्वारा अन्नपूर्णा भवन, बारात घर का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया।
मंडल आयुक्त ने गांव में हुए विकास कार्यों, निराश्रित, दिव्यांग व वृद्धा पेंशन, राशन वितरण, विद्युत आपूर्ति, विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था, मिड-डे मील, अध्यापकों की उपस्थिति, विरासत संबंधी मामले, हर घर जल योजना के तहत पानी की उपलब्धता, पंचायत घर की स्थिति और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ग्रामीणों से ली। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें कई सुविधाएं मिल रही हैं।
मंडलायुक्त द्वारा पास स्थित मलिन बस्ती पहुंचकर वहां लोगों को मिल रही सुविधाओं का अवलोकन करते हुए उनसे उनकी ज़रूरतों को पूछा गया।
इस अवसर पर तहसीलदार राधेश्याम समेत संबंधित विभागों के अधिकारी एवं ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने एनबीसीसी के अधिकारियों एवं परियोजना वास्तुकार के साथ इंग्लिशिया लाइन स्थित जवाहरलाल नेहरू व्यवसायिक केंद्र, वाराणसी का निरीक्षण किया
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु मैरिज लॉन संचालकों एवं डीजे संचालकों के साथ गोष्ठी कर दिये गये आवश्यक निर्देश
