Police arrested and sent to jail with Kashmiris ganja and weapons on Chandauli motorcycle
चन्दौली मोटरसाइकिल पर कश्मीरी के गांजा व असलहे के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
चंन्दौली:-इलिया थाना की पुलिस ने कुशहां गांव के बाबा रमैया मंदिर के पास से शुक्रवार की देर रात बाइक सवार दो गाजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 10 किलो 60 ग्राम नाजायज गांजा, 315 बोर का दो अवैध तमंचा, तीन जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
बीती रात स्थानीय पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति बोरे में गांजा भरकर कुशहा गांव के रास्ते से होते हुए बिहार जाने वाले हैं जिस पर थानाध्यक्ष अमित कुमार की गठित पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए कुशहां गांव के बाबा रमैया मंदिर के समीप तिराहे पर घेराबंदी कर दी। इसी बीच मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को आते देख पुलिस ने घेरकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
बोरे में तलाशी लेने पर उसमें 10 किलो 60 ग्राम अवैध गाजा पाया गया। साथ ही दोनों व्यक्तियों के पास से दो अदद 315 बोर का अवैध तमंचा तथा तीन जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय ने इलिया थाना पर शनिवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अलीनगर थाना के चनरखा गांव का निवासी सुजीत यादव तथा बिहार प्रांत के कैमूर जिला अंतर्गत दादर गांव निवासी अशोक साह दोनों साथ में मिलकर गांजा की तस्करी करते थे। जिन्हे गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जय सिंह, वीरेंद्र कुमार, रमेश यादव, धर्मेंद्र यादव, सुनील चौहान, रवि शंकर गौतम आदि पुलिसकर्मी रहे।
वाराणसी थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
वाराणसी थाना लंका पुलिस द्वारा आपराधिक षडयंत्र के तहत खतरनाक हथियार का प्रयोग कर जान से मारने की कोशिश करने वाले 3 अभियुक्तगण थाना गिरफ्तार
