पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा अपर पुलिस आयुक्त राजेश कुमार सिंह को दी गई भावभीनी विदाई
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा अपर पुलिस आयुक्त राजेश कुमार सिंह को दी गई भावभीनी विदाई
आज दिनांक 31.01.2026 को पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी में अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) राजेश कुमार सिंह के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर एक गरिमामय एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा राजेश कुमार सिंह को उनके उत्कृष्ट सेवाकाल,अनुशासनप्रिय कार्यशैली एवं अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण योगदान हेतु सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई।
पुलिस आयुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि राजेश कुमार सिंह ने अपने सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनकी सेवाएं कमिश्नरेट के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगी।
इस अवसर पर राजेश कुमार सिंह को स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।
विदाई समारोह में मण्डलायुक्त वाराणसी एस. राजलिंगम, जिलाधिकारी वाराणसी सत्येंद्र कुमार, अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा सहित कमिश्नरेट के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। समारोह का वातावरण सम्मान, कृतज्ञता एवं भावनाओं से परिपूर्ण रहा ।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस आयुक्त,
वाराणसी ।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने एनबीसीसी के अधिकारियों एवं परियोजना वास्तुकार के साथ इंग्लिशिया लाइन स्थित जवाहरलाल नेहरू व्यवसायिक केंद्र, वाराणसी का निरीक्षण किया
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु मैरिज लॉन संचालकों एवं डीजे संचालकों के साथ गोष्ठी कर दिये गये आवश्यक निर्देश
