•   Wednesday, 04 Feb, 2026
On the occasion of Sant Ravidas Jayanti Police Commissioner of Varanasi Commissionerate Mohit Agarwal inspected/toured the city area includi

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा सन्त रविदास जयंती के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत सन्त रविदास जन्मस्थल सहित शहर क्षेत्र का निरीक्षण/भ्रमण किया गया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिय

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा सन्त रविदास जयंती के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत सन्त रविदास जन्मस्थल सहित शहर क्षेत्र का निरीक्षण/भ्रमण किया गया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल ने जिलाधिकारी के साथ सन्त रविदास जयंती के दृष्टिगत जन्मस्थल एवं कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

पुलिस आयुक्त ने रविदास मंदिर के महंत से मुलाकात कर परिसर का भ्रमण किया तथा आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

पुलिस आयुक्त द्वारा पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर जन्मस्थल एवं शहर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने तथा किसी भी अप्रिय घटना से निपटने हेतु सतर्क रहने के निर्देश दिये गये।

भीड़ नियंत्रण को प्रभावी बनाने हेतु बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास मार्गों की स्पष्ट व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये।

महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को प्राथमिकता देते हुए कार्यक्रम स्थलों पर महिला पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती तथा संवेदनशील निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु ट्रैफिक पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने, अवरोध न होने देने तथा श्रद्धालुओं को निर्बाध आवागमन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।

सन्त रविदास जयंती कार्यक्रम को शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सभी विभागों के साथ समन्वय बनाये रखने तथा लगातार निगरानी करते हुए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिये गये।

कार्यक्रम स्थलों पर बनाये गये आवासीय, प्रवचन पण्डाल व भोजनालय में फायर ब्रिगेड के जवान अग्निशमन यंत्रों सहित तैनात रहेंगे ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई हो।

बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा कराया जाये तथा सड़कों पर अवैध पार्किंग न होने देने हेतु कड़ी निगरानी के निर्देश दिये गये।

अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मौके पर उपस्थित पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से ब्रीफ करें तथा श्रद्धालुओं के प्रति व्यवहार विनम्र, सहयोगात्मक एवं संवेदनशील बनाये रखें।

आज दिनांक 31.01.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा जिलाधिकारी वाराणसी  सत्येन्द्र कुमार के साथ सन्त रविदास जयंती के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सन्त रविदास जन्मस्थल सहित शहर क्षेत्र का निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया।

इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम स्थलों पर पहुंचकर सुरक्षा, यातायात एवं व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।

पुलिस आयुक्त ने रविदास मंदिर के महंत से मुलाकात कर परिसर का भ्रमण किया तथा आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने, भीड़ नियंत्रण हेतु बैरिकेडिंग तथा प्रवेश-निकास मार्गों की स्पष्ट व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए महिला पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती के आदेश जारी किये गये। ट्रैफिक पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने, यातायात अवरोध न होने देने तथा निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

कार्यक्रम स्थलों पर फायर ब्रिगेड की तैनाती, निर्धारित पार्किंग व्यवस्था तथा अवैध पार्किंग रोकने के निर्देश भी जारी किये गये।

साथ ही पुलिसकर्मियों के व्यवहार को विनम्र, सहयोगात्मक एवं संवेदनशील बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया।शिवहरी मीणा, महापौर वाराणसी अशोक कुमार तिवारी, एडीएम सिटी आलोक कुमार वर्मा, पुलिस उपायुक्त यातायात अनिल कुमार यादव, अपर पुलिस उपायुक्त अंशुमान मिश्रा सहित संबंधित सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रभारी व अन्य पुलिस  बल मौजूद रहे ।

 

सोशल मीडिया सेल

   पुलिस आयुक्त,

       वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)