•   Wednesday, 04 Feb, 2026
In Punjab's Firozpur the temporary dam has once again broken due to rising waters in the Sutlej River adding to farmers' woes. In Punjab's Firozpur the temporary dam has once again broken due to rising waters in the Sutlej River adding to farmers' woes.

पंजाब फिरोजपुर में सतलुज दरिया में पानी बढ़ने से एक बार फिर टेम्परेरी बन टूटा गया है, किसानों की परेशानियां पानी में डूबीं

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

पंजाब फिरोजपुर में सतलुज दरिया में पानी बढ़ने से एक बार फिर टेम्परेरी बन  टूटा गया है, किसानों की परेशानियां पानी में डूबीं

प्रशासन से मदद की गुहार

पंजाब के जिला  फिरोजपुर के गट्टी राजो के गांव में सतलुज दरिया का जलस्तर बढ़ने से टेम्परेरी डैम टूट गया है, जिससे नदी का पानी सीधे किसानों की फसलों में घुस गया है। 
तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि पानी ने कई एकड़ फसलों को घेर लिया है और किसानों की मेहनत बह गई है और खेतों में खड़ी फसलें पूरी तरह से डूब गई हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह टेम्परेरी बन बाढ़ के दौरान भी टूटा गया था, जिससे उस समय भी किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन ने इसकी कोई पक्की मरम्मत नहीं कराई है। 
किसानों ने मांग की है कि डैम की तुरंत मरम्मत कराई जाए। अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर कितनी जल्दी ध्यान देता है या किसानों को कब तक राहत मिलेगी।

रिपोर्ट- सुखचैन सिंह.. पंजाब
Comment As:

Comment (0)